आज का राशिफल (सोर्स- सोशल मीडिया)
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वालों का बढ़ेगा कारोबार, सिंह राशि को आर्थिक समस्याओं से राहत, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 November: वृषभ राशि के जातकों के विवाह संबंधी मामलों में प्रगति के योग, कुंभ राशि की धीमी योजनाओं में तेजी के संकेत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • वृषभ राशि के जातकों के विवाह संबंधी मामलों में प्रगति के योग।

  • तुला राशि वालों की कारोबार विस्तार की योजना सफल हो सकती है।

  • सिंह राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं से राहत मिलने की संभावना।

  • कुंभ राशि की धीमी योजनाओं में तेजी आने के संकेत।

Aaj Ka Rashifal 18 November 2026: 18 नवंबर, बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। किसी राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने के योग हैं, तो कुछ लोगों को पारिवारिक जिम्मेदारियों और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि के जातकों के विवाह संबंधी मामलों में प्रगति हो सकती है, जबकि तुला राशि वालों के लिए कारोबार विस्तार की योजना लाभदायक रह सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और व्यापार भविष्य-

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसका असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। नौकरी और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। जरूरी काम पूरे होने से राहत मिलेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। विवाह संबंधी चर्चाएं आगे बढ़ेंगी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नई योजनाओं को विस्तार देने का अवसर मिल सकता है। कोई प्रगतिवर्धक समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का मन नया घर खरीदने या घर की साज-सज्जा कराने में लग सकता है। मेहमानों के आने से व्यस्तता बढ़ेगी। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। कामकाज की गति धीमी रहने की संभावना है, इसलिए जरूरी कार्यों पर विशेष ध्यान दें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ सकता है। निजी कार्यों को टालने से परेशानी बढ़ सकती है। व्यर्थ की चिंता और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। दिनचर्या नियमित रखने का प्रयास करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को अपने पहले लिए गए फैसलों में बदलाव करना पड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान निकलने की संभावना है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के कामकाज की गति भले ही धीमी रहे, लेकिन कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। मन में सुख और संतोष का भाव रहेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने के योग हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए कारोबार के लिहाज से दिन लाभकारी रह सकता है। व्यापार विस्तार की योजना सफल हो सकती है। भूमि, भवन और मकान से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और विवादों से दूरी बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को जिद में आकर कोई फैसला लेने से बचना चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय परेशानी का कारण बन सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। शिक्षा से जुड़े कार्यों में संतोष मिलेगा और उन्नति के अवसर बन सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर कुछ लोग दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं। विवादास्पद मामलों का समाधान निकलने की संभावना है। विरोधियों पर सफलता मिल सकती है, लेकिन प्रियजनों के व्यवहार से भावनात्मक ठेस पहुंच सकती है। धैर्य बनाए रखना बेहतर रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन प्रसन्नतादायक रह सकता है। परिवार में किसी आयोजन या मुलाकात से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना उचित रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को समय के अनुसार अपने काम करने के तरीकों में बदलाव करना चाहिए। इससे लाभ मिलने की संभावना है। धीमी गति से चल रही योजनाओं में तेजी आएगी। हालांकि, आलस्य महसूस हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का अधिकारियों से मेलजोल बढ़ सकता है। संतान पक्ष से सुख और सहयोग मिलने के योग हैं। मन के अनुकूल कार्य पूरे हो सकते हैं। लेखन और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

आज का व्यापार भविष्य

कार्तिक शुक्ल नवमी और शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से व्यापारिक गतिविधियों में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना जताई गई है। पारंपरिक व्यापारिक भविष्यफल के अनुसार अरंडी, सरसों, तिल, तेल, सोयाबीन, रूई, कपास, नारियल, मेष, बादाम और छुहारा के कारोबार में मंदी की चाल रह सकती है।

राहुल गांधी की शिव-पार्वती पोस्ट पर बीजेपी का हमला, हलेबीडु मंदिर के इतिहास और खिलजी के हमलों पर पूछे सवाल

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिली बड़ी राहत, AQI 204 पहुंचने पर GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए