Highlights:
कारोबार और नौकरी में मिलेंगे नए अवसर
मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल
रविवार को इन राशियों की पूरी होंगी मनोकामनाएं
धनु को मिलेगा रुका हुआ पैसा, मेष की आर्थिक स्थिति सुधरेगी
Daily Horoscope 1 November 2026: 1 नवंबर का दिन कई राशियों के लिए बेहद सफलता और सम्मानपुर्वक होने वाला है। कई राशियों के लिए तो आज का दिन प्रियजनो के साथ प्यार भरी मुलाकातों से गुजरने वाला है।
जहां एक तरफ मिथुन राशि का धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी तो वहीं कर्क राशि वाले व्यक्ति अपनी सूझबूझ से आगे बढ़कर सफलता प्राप्त करेंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और भविष्य-
मेष राशि के व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। साझेदारी में किसी के साथ मिलकर बड़ी योजना शुरू कर सकते है, जिससे आर्थिक संसाधनों में भी वृद्धि होगी। इन व्यक्तियों का सामाजिक कार्यों में भी उत्साह बना रहेगा।
वृषभ राशि के व्यक्तियों के बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ लोग धोखे से आपको नुकसान पहुंचा सकते है। प्रियजनो से मुलाकात सुखद रहेगी और राजनैतिक कार्यों में भी रूचि बढेगी। इतना ही नहीं अत्यधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि के व्यक्ति के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि अपने दोस्त की मदद से आप बिगड़े कामों को सफलतापुर्वक सम्पन्न कर सकते है। राजकीय कार्यों में पक्ष मजबूत होगा और धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि रहेगी। हालांकि कामकाज में बाधायें आयेंगी लेकिन वह दूर भी होंगी।
कर्क राशि के व्यक्ति सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। युवाओं को कामकाज में सफलता मिलने के योग है। जहां तक संभव हो वाद विवाद को टालें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
सिंह राशि के व्यक्ति के लिए अपने सपने पूरे करना का संभव है। वे प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे और उन्हें पारिवारिक सुख व सहयोग भी मिलेगा।
कन्या राशि के व्यक्ति को आत्म विश्वास की कमी होगी, इसलिए वे बड़ा फैसला लेने से बचेंगे। उन्हें अपनी कार्य योजनाओं को गुप्त रखने की सलाह दी गई है। अपने आस- पास गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।
तुला राशि के व्यक्ति को बीती बातों को भुलाकर नए सिरे से काम शुरू होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा और प्रयासों से सभी कार्य पूरे हो सकते हैं। अनावश्यक विवादों से दूर रहना ही बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि के व्यक्ति, धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। अधिकारियों के साथ संपर्क और मेलजोल बढ़ेगा। हालांकि, अनावश्यक खर्च बढ़ने की आशंका है।
धनु राशि के व्यक्ति का आज रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। जिम्मेदारी से जुड़े कार्य पूरे होंगे और कारोबार के लिए की गई यात्रा सफल हो सकती है। निजी दायित्वों को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
मकर राशि के व्यक्ति को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखनी होगी, इससे मुश्किल रास्ते आसान होंगे। अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें। मानसिक परेशानियों से राहत मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा।
कुंभ राशि के व्यक्ति कानूनी मामलों में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। खोया हुआ विश्वास दोबारा हासिल हो सकता है। विवादित मामलों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। किसी पूजनीय या अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभकारी साबित हो सकती है।
मीन राशि के व्यक्ति का विरोधी खुलकर आलोचना कर सकते हैं। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। काम की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है। किसी महिला की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।