

Highlights:
1 नवंबर के दिन जन्मे बच्चों केे साल की शुरुआत में व्यापारिक विवाद
मेष-वृश्चिक को मिलेगा राज्य सम्मान
वृष-तुला को रहना बरतनी होगी सावधानी
Horoscope November 1 Birthday Prediction: 1 नवंबर के दिन जन्मे बच्चों का स्वभाव बेहद स्पष्टवादी और परोपकारी होता है, अर्थात ऐसे बच्चे बेहद उच्च स्तर के मानसिक और बौद्धिक क्षमता रखते है। ऐसे बच्चे दार्शनिक प्रवृत्ति और अपने कार्य में निपुण होते है। उनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी होती है। ऐसे बालक सूक्ष्मदर्शी और दूरगामी होते है और अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए हर संभव कोशिश करते है।
1 नवंबर को जन्मे बच्चों का साल बेहद खास होने वाला है। कई राशियों के लिए शुभ संकेत भी है। आज के दिन जन्मे बालकों के स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है। इतना ही नहीं इनके आर्थिक संसाधनों में वृद्धि हो सकती है और प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनती बच्चों को सफलता मिल सकती है।
रुका हुआ धन भी मिलने के योग हैं, लेकिन आज के दिन जन्मे कुछ जातकों को सतर्कता बरतने की भी जरूरत है। ऐसे बच्चों को पेट दर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं ऐसे व्यक्ति को अपने आस- पास रहने वालों लोगों से बचकर भी रहने की आवश्यकता है।
ऐसे बच्चों के लिए वर्ष के मध्य में सम्मान मिलने के योग हैं। सामाजिक तनाव में कमी आएगी और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा साथ ही अंतिम चरण में शासन-सत्ता से सुख मिलने के संकेत भी हैं। इस दौरान अध्ययन व ज्ञान अर्जित करने में भी मन लगेगा।
मेष और वृश्चिक राशि के लिए राज्य की ओर से सम्मान मिलने और प्रभाव बढ़ने के योग हैं।
वृष और तुला राशि के व्यक्ति के साझेदारी में विवाद और व्यवसाय में नुकसान की आशंका है।
मिथुन और कन्या राशि वाले व्यक्ति के लिए साशल और सत्ता से सुख मिलने के संकेत हैं।
कर्क राशि के व्यक्ति को संतान पक्ष की चिंता रह सकती है, जिससे मन विचलित होगा।
धनु और मीन राशि वाले व्यक्ति के परिवार में सुख और आपसी सौहार्द बना रहेगा।
सिंह राशि के जातकों को विशेष रूप से सतर्क रहना हितकर रहेगा।
मकर और कुंभ राशि के व्यक्ति को फलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।