File Photo 
आर्टिकल

सब इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा मौका, 9400 पदों पर जल्द होगी भर्ती

श्रेणियों के आधार पर कटऑफ जारी किया जाता है। कैंडिडेट्स को अधिक या बराबर अंक प्राप्त करना होता है, जिसके शॉर्टलिस्ट में कटऑफ स्कोर प्राप्त होता है।

रंजन सिंह

UP Police Sub Inspector Bharti 2021 : यूपी पुलिस में दारोगा के 9400 पदों पर जल्द ही भर्ती ली जाएगी। जिसकी तैयारियां शुरु हो चुकी है। जल्द ही भर्ती का ऐलान किया जाएगा। इच्छुक कैंडिडेट ऑफिसियल वेबसाइट पर uppbpb.gov.in पर अधिक जानकारी ले सकते हैं।

बता दें कि, भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया था कि यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए टेंडर नवंबर में निकाला था, जिसकी प्रकिया पूरी हो चुकी है। बोर्ड ने शासन को पत्र भेज दिया है। संभावना थी कि सरकार जनवरी में परीक्षा होगी लेकिन अब फरवरी में परीक्षा हो सकती है। मार्च तक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

 ऐसे करें अप्लाई 

यूपी पुलिस SI भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यूपी दारोगा भर्ती 2021 परीक्षा की तारीख जल्द जारी की जाएगी। कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के बेस पर सिलेक्ट किया जाएगा।

क्या है नंबर पैटर्न?

कैंडिडेट्स को दारोगा भर्ती में अब 4 विषयों की लिखित परीक्षा में 50-50 अंकों के बजाय हर प्रश्न पत्र में 35-35 अंक लाने जरूरी हैं, अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जा सकते हैं।

क्या आधार होगा?

लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित)

दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा

शारीरिक क्षमता Test

अंतिम मेरिट सूची

कटऑफ लिस्ट 

श्रेणियों के आधार पर कटऑफ जारी किया जाता है। कैंडिडेट्स को अधिक या बराबर अंक प्राप्त करना होता है, जिसके शॉर्टलिस्ट में कटऑफ स्कोर प्राप्त होता है। आरक्षित जाति के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाती है। अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के सभी छात्रों को कम से कम 55 प्रतिशत अंक लाना होगा। शारीरिक अक्षमता वाले उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें