आर्टिकल

आज 'World Lion Day', PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- देश में बढ़ी शेरों की आबादी

राहुल गोस्वामी

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने विश्व शेर दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को एशियाई शेरों (Asian Lion) का घर होने पर गर्व है और पिछले कुछ वर्षों में उनकी संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विश्व शेर दिवस राजसी शेरों का जश्न मनाने का अवसर है जो अपनी ताकत और भव्यता से हमारे दिलों को मोहित करते हैं। भारत को एशियाई शेरों का घर होने पर गर्व है और पिछले कुछ वर्षों में भारत में शेरों की आबादी में लगातार वृद्धि हुई है। मैं शेरों के आवास की रक्षा की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों की सराहना करता हूं। हम उनकी रक्षा करते रहें, यह सुनिश्चित करें कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए फलते-फूलते रहें।''

विश्व शेर दिवस का उद्देश्य शेरों के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। यह दिवस शेरों के संरक्षण और सुरक्षा को लेकर जागरुकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष विश्‍वभर में 10 अगस्‍त को मनाया जाता है। भारत में पिछले कुछ वर्षों में शेरों की आबादी में लगातार वृद्धि हुई है। 

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट