आर्टिकल

लाभार्थियों को पेन्शन कार्ड वितरित

वाशिम. किसानों के सुरक्षित भविष्य के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में नाम पंजीयन किए गए लाभार्थी किसानों कों जिलाधिकारी रिषिकेश मोडक के हाथों जिलाधिकारी कार्यालय मे पेन्शन कार्ड का

अनिल वाल

वाशिम. किसानों के सुरक्षित भविष्य के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में नाम पंजीयन किए गए लाभार्थी किसानों कों जिलाधिकारी रिषिकेश मोडक के हाथों जिलाधिकारी कार्यालय मे पेन्शन कार्ड का वितरण किया गया़ इस समय निवासी उपजिलाधिकारी शैलेश हिंगे समेत ई-महासेवा केंद्र चालक व लाभार्थी किसान उपस्थित थे़ शंकर घुले, नवल जायस्वाल इन किसानों को इस समय प्रतिनिधिक स्वरुप में जिलाधिकारी के हाथों पेन्शन कार्ड वितरित किया गया़ 18 से 40 वर्ष आयुगुटों के 2 हेक्टेयर तक खेती वाले सभी अल्पभूधारक व सीमांत किसान (एसएमएफ) योजना के अंर्तगत भाग लेने के लिए पात्र है़ पात्र लाभार्थियों को 60 वर्ष पूर्ण होने के बाद तीन हजार रुपये पेन्शन प्रतिमाह मिलेगी़ लाभार्थी की मृत्यु होने पर उनके परिवार वालों को भी निवृत्ति वेतन मिलने का प्रावधान इस योजना में किया गया है़ योजना के लिए नाम पंजीयन करने के लिए जिले में विशेष मुहिम चलाई जा रही है़ 26 अगस्त तक यह मुहिम शुरू रहेगी़ इसलिए जिले के अधिक से अधिक किसानों से योजना में अपने नाम का पंजीयन कराने का आह्वान जिलाधिकारी रिषिकेश मोडक ने किया है़.

उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ का बड़ा तोहफा, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से जहरीली हुई हवा; CAQM ने लागू किया GRAP-3, जाने क्या होंगी पाबंदिया

आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद उठाया दर्दनाक कदम

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

मुंबई हाई कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, BSE और अमिताभ बच्चन का जलसा भी निशाने पर