आर्टिकल

EVM का विरोध- आंदोलन के लिए तैयार रहे: ठाकरे

वाशिम. आगामी चुनाव इवीएम की जगह मतपत्रिका लेने की मांग विगत कुछ दिनों से नागरिकों के साथ ही विरोधी पक्ष व्दारा की जा रही है़ इवीएम व वीवीपैट के कारण अनेक तकनीकी अड़चनें आ रही है़ लोकसभा क्षेत्र में

अनिल वाल

वाशिम. आगामी चुनाव इवीएम की जगह मतपत्रिका लेने की मांग विगत कुछ दिनों से नागरिकों के साथ ही विरोधी पक्ष व्दारा की जा रही है़ इवीएम व वीवीपैट के कारण अनेक तकनीकी अड़चनें आ रही है़ लोकसभा क्षेत्र में हुए मतदान के आंकड़ों में फर्क आने की जानकारी सामने आई. 15 अगस्त से इवीएम व वीवीपैट हटाकर लोकशाही बचाने के लिए सभी ने इस आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान राष्ट्रवादी कांग्रेस के वाशिम जिला अध्यक्ष चंद्रकांत ठाकरे ने किया है़ जिले के जिन- जिन ग्राम पंचायत व ग्रामीणों को इवीएम व वीवीपैट की जगह पर मतपत्रिका से चुनाव होना चाहिए ऐसा लगता है़ उन ग्रामपंचायतों ने ग्राम सभा में इवीएम व वीवीपैट के विरोध में प्रस्ताव प्रस्तुत करे़ यह प्रस्ताव चुनाव आयुक्त भारत सरकार को भेजा जाने का चंद्रकांत ठाकरे ने बताया है़ इन मशीन के विरोधी में आंदोलन में कांग्रेस, मनसे, स्वाभिमानी शेतकरी संगठना समेत सभी विरोधी पक्ष शामिल होनेवाले हैं. ऐसी जानकारी चंद्रकांत ठाकरे ने दी है़ इस आंदोलन के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ग्राम सभा में प्रस्ताव भेजने का आह्वान भी ठाकरे ने किया है़

उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ का बड़ा तोहफा, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से जहरीली हुई हवा; CAQM ने लागू किया GRAP-3, जाने क्या होंगी पाबंदिया

आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद उठाया दर्दनाक कदम

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

मुंबई हाई कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, BSE और अमिताभ बच्चन का जलसा भी निशाने पर