आर्टिकल

ट्रंप के वीडियो का ‘प्रचार' स्नैपचैट नहीं करेगा

रितू त्रिपाठी

ऑकलैंड. सोशल मीडिया मंच स्नैपचैट ने कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वीडियो का अपने मैसेजिंग सर्विस पर ‘प्रचार' नहीं करेगा। पिछले सप्ताह माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने ट्रंप के दो ट्वीट को झूठा दावा करने वाली जानकारी के तौर पर चिह्नित किया। इन ट्वीट में ' मेल के जरिये फर्जी मत पत्रों का इस्तेमाल करने और चुनावों में व्यापक मतदाता धोखाधड़ी को बढ़ावा मिलने' का कथित दावा किया गया है। वहीं ट्विटर ने ट्रंप के एक ताजा और ट्वीट को ‘फ्लैग' कर दिया और कहा कि यह ‘‘हिंसा को बढ़ावा नहीं देने'' संबंधी नियमों का उल्लंघन करता है। ट्रंप ने काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद मिनियापोलिस में जारी हिंसक प्रदर्शनों के संबंध में ट्वीट करके कहा था, ‘‘जब लूटपाट शुरू होती है तो गोलीबारी शुरू होती है।''

स्नैपचेट ऐप पर अब ‘डिस्कवर' सेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप के पोस्ट नहीं दिखेंगे, इस सेक्शन में समाचार और बड़ी हस्तियों के पोस्ट दिखते हैं। ऐप पर ट्रंप का अकाउंट मौजूद रहेगा और जो भी कोई इसे खोजेगा या फॉलो करेगा, उसे उनका अकाउंट भी दिखेगा। कंपनी ने एक बयान में बुधवार को कहा कि ‘डिस्कवर' पर हम उस आवाज को बढ़ावा नहीं देंगे जो नस्ली हिंसा और अन्याय को बढ़ावा देती है और समाज में इसके लिए कोई जगह नहीं है।(एजेंसी) 

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें