आर्टिकल

बिहार: 'न्याय यात्रा' में बाल-बाल बचे राहुल गांधी, भगदड़ में उनकी कार हुई क्षतिग्रस्त

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/कटिहार: जहां एक तरफ कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) फिल्हान अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) के लिए इस समय बिहार में है। यहां बुधवार को कटिहार में उन्होंने पदयात्रा की। आज राहुल ने लोगों का अभिवादन किया। इस यात्रा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इस दौरान राहुल गांधी की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वो बाल बाल बच गए। हालांकि राहुल गांधी कार से निकलकर बस में बैठ गए और प्रशासन ने लोगों को तत्परता दिखाते हुए शांत किया । 

जानकारी दें कि, राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का आज 18वां दिन है। राहुल की यह यात्रा आज बिहार से एक बार फिर बंगाल में प्रवेश करेगी।  राहुल की यह यात्रा मिर्चाईबारी डीएस कॉलेज होते हुए लाभा में जनसंवाद के बाद बंगाल की ओर प्रस्थान करेंगे। 

गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस की ये यात्रा ऐसे वक्तहुई है जब पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौट चुके हैं। कुमार के पाला बदलने से पहले कांग्रेस ने जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के साथ बिहार में सत्ता साझा किया था। कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अनुसार गांधी कुछ दिनों बाद झारखंड के रास्ते राज्य में लौटेंगे। 

गांधी ने मंगलवार को पूर्णिया में एक रैली को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार किया और कहा कि महागठबंधन के सहयोगियों के दबाव में जाति सर्वेक्षण कराने के बाद नीतीश खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे थे और भाजपा ने उन्हें बाहर निकलने का रास्ता दे दिया। गांधी ने कहा, ‘‘हमें नीतीश कुमार की जरूरत नहीं है।'' 

गांधी ने 2020 के विधानसभा चुनाव अभियान के बाद बिहार में अपनी पहली रैली को संबोधित किया था। गौरतलब है कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई। यात्रा के दौरान 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी जो 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें