Pic: Social Media 
आर्टिकल

मणिपुर: गृहमंत्री शाह के दौरे के बीच मणिपुर DGP का ट्रांसफर, IPS राजीव सिंह को मिली कमान

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/इंफाल, त्रिपुरा कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी राजीव सिंह (IPS Rajeev Singh) को बृहस्पतिवार को तीन साल के लिए मणिपुर का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया। आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। आधिकारिक आदेश के अनुसार, त्रिपुरा कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह को तीन साल के लिए अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर मणिपुर भेजा गया है। वह मणिपुर के 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी पी. डोंजेल की जगह लेंगे।

उन्हें ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (गृह) के पद पर नियुक्त किया गया है। वह इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले थे। आधिकारिक आदेशानुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने त्रिपुरा कैडर से मणिपुर कैडर में सिंह की अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति को ‘‘जनहित में एक विशेष मामले के रूप में नीतिगत छूट के तहत नियुक्ति की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए'' मंजूरी दे दी।

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के विशेष सचिव एन. जेफ्री ने आदेश में कहा कि सिंह तत्काल प्रभाव से मणिपुर के नए डीजीपी और पुलिस प्रमुख होंगे। राज्य में तीन मई को हिंसा भड़कने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ के पूर्व प्रमुख कुलदीप सिंह को मणिपुर सरकार का सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया था। अधिकारियों के अनुसार, मेइती समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद से मणिपुर में हुई जातीय हिंसा में 80 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा

नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- जमानत मिल जाएगी

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000