File Photo 
आर्टिकल

महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना के 11 नए केस, एक्टिव मरीज बढ़कर हुए 60

राहुल गोस्वामी

ठाणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए, जिससे यहां अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,47,564 हो गयी है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को 11 मामले सामने आने के बाद जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गयी। अधिकारी ने बताया कि जिले में संक्रमण से अभी तक 11,969 लोगों की जान गई है, जबकि 7,36,307 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

बात अगर देश की करें तो, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 444 नए मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,809 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,782 हो गई। 

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें