आर्टिकल

कोरोना वायरस: अमेरिका ने एच-1बी वीजाधारकों और ग्रीन कार्ड आवदकों को दी राहत

अमेरिकी सरकार ने एच-1बी वीजाधारकों और ग्रीन कार्ड आवेदकों को दस्तावेज जमा कराने के लिए 60 दिन का वक्त दिया है। यह छूट वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए दी गई है। विभिन्न दस्तावेज जमा करवाने के लिए इन लोगों को नोटिस भेजे गए थे।

शुभम सोनडवले

वाशिंगटन. अमेरिकी सरकार ने एच-1बी वीजाधारकों और ग्रीन कार्ड आवेदकों को दस्तावेज जमा कराने के लिए 60 दिन का वक्त दिया है। यह छूट वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए दी गई है। विभिन्न दस्तावेज जमा करवाने के लिए इन लोगों को नोटिस भेजे गए थे। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं (यूएससीआईएस) ने शुक्रवार को कहा कि उसके विभिन्न अनुरोधों का जवाब देने के लिए 60 दिन की छूट दी गई है।

उसने कहा कि नोटिस या अनुरोध का जवाब देने के लिए पहले से निर्धारित तिथि के बाद 60 दिन के भीतर यदि कोई जवाब मिलता है तो वह उस पर विचार करेगा। यूएससीआईएस ने कहा कि हमारे कार्यबल तथा समुदाय की रक्षा करने और इस समय आव्रजन लाभों का इंतजार कर रहे लोगों को परेशानियों से बचाने के लिए हम कई उपाय कर रहे हैं। (एजेंसी)

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब