आर्टिकल

दिल्ली: 15 अगस्त से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, बरामद हुए 2,000 जिंदा कारतूस, 6 गिरफ्तार

राहुल गोस्वामी

नयी दिल्ली. स्वतंत्रता दिवस (Independance Day) से तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने करीब दो हज़ार कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि कारतूस की बरामदगी दिल्ली पुलिस की पूर्वी जिला इकाई ने की है। 

दरअसल आज स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी साजिश को पूरी तरह से नाकाम किया है। आज पुलिस ने हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में कथित संलिप्तता के आरोप में 6  लोगों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उनके पास से 2000 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। इन सभी आरोपियों को दिल्ली के आनंद विहार से दो बैग कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

गौरतलब है कि, 15 अगस्त के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं उक्त पुलिस कारवाई ऐसे वक़्त हुई  जब देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसके चलते अब पुलिस ने पेट्रोलिंग और वाहनों की जांच भी तेज कर दी है। पुलिस ने अब मेट्रो स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों और बाजारों सहित दिल्ली के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के और भी कड़े बंदोबस्त किए हैं।

इसके साथ ही देश की खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में आतंकी हमलों को लेकर एक अलर्ट जारी किया है। दरअसल इन एजेंसियों की मानें तो आतंकी संगठन दिल्ली को दहलाने की बड़ी फिराक में हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक, खुफिया रिपोर्ट में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश जैसी आतंकी संगठनों के साजिश रचने की जानकारी दर्ज है। 

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत