आर्टिकल

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण 4 विद्यार्थियों को मिली सफलता

इन विद्यार्थियों के अभिभावकों को मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों का संस्था अध्यक्ष साहेबराव मराठे, मुख्याध्यापक अमोल मराठे ने अभिनंदन किया.

गोविंद आर्य

आण्णासाहब एनडी मराठे विद्यालय 

शिंदखेडा. शहर के आण्णासाहब एन. डी. मराठे विद्यालय व विज्ञान कनिष्ठ महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है. इस वर्ष विद्यालय के 89 विद्यार्थी नवोदय परीक्षा में शामिल हुये थे. उसमें से भूमिका अनिल कंखर, प्रीति कैलास आहिरे, वैष्णवी योगेश पवार, दीपक इन 4 विद्यार्थियों का 12वी तक का शिक्षण केंद्र सरकार के तहत नवोदय विद्यालय में निशुल्क होगा.

पिछले वर्ष भी 7 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ था. इन विद्यार्थियों के अभिभावकों को मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों का संस्था अध्यक्ष साहेबराव मराठे, मुख्याध्यापक अमोल मराठे ने अभिनंदन किया. प्रेवश परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को वर्ग शिक्षक स्वप्निल पाटिल, नंदकिशोर सोनवणे व ज्ञानेश्वर न्हासदे का मार्गदर्शन मिला.

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील