- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Ask Questions To Election Commission Answer Bjp Members Anil Deshmukh Alleges
सवाल पूछो चुनाव आयोग से, जवाब देते हैं भाजपाई, पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने लगाया आरोप
Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने आरोप लगाया कि अनेक मतदाता सूचियों में गड़बड़ी है। कई मतदाताओं के दो बार नाम दर्ज हैं।
- Written By: प्रिया जैस

अनिल देशमुख (सौजन्य-नवभारत)
Amravati News: चुनाव के समय बाहरी मतदान क्षेत्र व राज्यों से मतदाता बुलाए जाते हैं। ईवीएम में भी सेटिंग है, अब मतदाता सूचियों में भी गड़बड़ी हो रही है। इस पर जब भी चुनाव आयोग से सवाल पूछे जाते हैं, तब भाजपा पदाधिकारी इसका जवाब देते हैं, जो समझ से परे है।
देशमुख ने स्थानीय कैंप रोड स्थित सरकारी विश्राम गृह में आयोजित पत्र परिषद में कहा कि वोट चोरी के विरोध में महाविकास से जुड़े सभी दलों के नेताओं ने पिछले दिनों भव्य सम्मेलन किया। इसमें बीजेपी को छोड़ सभी दलों के नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।
सरकार का नहीं ध्यान
उन्होंने कहा कि सोयाबीन की खरीदी जल्द शुरू करने की मांग रखी। विदेश से भारत आने वाली कपास के कारण राज्य के किसानों को अपनी कपास की कीमत नहीं मिलने का डर सता रहा है। किसानों का भारी नुकसान हुआ है, मगर सरकार को इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में शादी की खुशियों के बीच खूनी संघर्ष, बारात में नाचने को लेकर विवाद, विहार पर पथराव के बाद भारी तनाव
भाजपा ने ममता दीदी को पराजय की ‘झालमुड़ी’ खिलाई : एकनाथ शिंदे
‘ममता का खेल खत्म और अहंकार चूर’, बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर नवनीत राणा का करारा प्रहार
ग्लोबल वार्मिंग के बीच वृक्षमित्र की हुंकार, एक व्यक्ति, एक पेड़ का संकल्प ही बचाएगा धरती का अस्तित्व
कलाकार करते हैं बराबर कलाकारी
अनिल देशमुख ने बताया कि कलाकार बराबर कलाकारी करते हैं और ईवीएम में सेटिंग व मतदाता सूची में गड़बड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि अचलपुर, बडनेरा, तिवसा आदि तहसीलों में एक ही मतदाता का डबल नाम आया है। वहीं कईयों के नाम गायब हो गए।
यह भी पढ़ें – AI Gemini ऐप ने उड़ाई पुलिस की नींद, एक वायरल फोटो से मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
जब किसी दमदार को जीतते हुए देखा जाता है तो उसका नाम पहले ही मतदाता सूची से हटा दिया जाता है। अगर इसकी कड़ी जांच की जाए तो पुनर्मतदान हो सकते हैं। मगर सबको पता है कि जांच होने के बाद भी क्या होगा। पत्र परिषद में शहर अध्यक्ष प्रा। डॉ. हेमंत देशमुख व अन्य मौजूद थे।
Ask questions to election commission answer bjp members anil deshmukh alleges
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘गुडबाय दोस्तों…’, मुरैना के ‘धोनी’ ने मरने से पहले लगाया आखिरी स्टेटस, फिर प्रेमिका संग लगा ली फांसी
May 04, 2026 | 07:40 PMबंगाल में कमल खिला…चुनाव में ऐतिहासिक जीत से गदगद हुए पीएम मोदी, जानें क्या कहा
May 04, 2026 | 07:30 PMदिल्ली की सड़क पर जन्मदिन मनाने के लिए रोका ट्रैफिक, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, पुलिस ने मांगी डिटेल्स
May 04, 2026 | 07:27 PMहोर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
May 04, 2026 | 07:21 PMWest Bengal Results: भरतपुर में टीएमसी को बड़ी राहत, मुस्तफिजुर रहमान ने 30,753 वोटों से अनामिका घोष को हराया
May 04, 2026 | 07:20 PMTrigrhi Rajyog:11 मई को बन रहा है त्रिग्रही राजयोग, सिंह राशि समेत इन 5 राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत!
May 04, 2026 | 07:19 PMत्र्यंबकेश्वर मंदिर दर्शन घोटाला, ट्रस्टी पुरुषोत्तम कडलक पर शिकंजा, बैंक खाते में मिले 1.13 करोड़
May 04, 2026 | 07:16 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














