Donald Trump के विरोध के बावजूद भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, ऐतिहासिक जीत दर्ज
Zohran Mamdani ने न्यूयॉर्क मेयर चुनाव 2025 में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। ट्रंप के विरोध और 1969 के बाद सबसे अधिक रिकॉर्ड मतदान के बीच, 34 वर्षीय भारतीय मूल के ममदानी ने कुओमो और स्लीवा को हराया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, फोटो- सोशल मीडिया
Zohran Mamdani New York Mayor: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यह फतह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद के दौर की पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा थी। ममदानी ने चुनावों में अपना दबदबा बनाए रखा, जबकि उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचनाओं और धमकियों का सामना करना पड़ा।
चुनाव से पहले, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर यह तक ऐलान कर दिया था कि वे निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो का समर्थन कर रहे हैं। रिपब्लिकन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, दोनों ने ही ममदानी का तीखा विरोध किया था। ट्रंप ने ज़ोहरान ममदानी को ‘यहूदी विरोधी’ बताते हुए कहा था कि कोई ‘मूर्ख यहूदी’ ही उन्हें वोट देगा। इन धमकियों के बावजूद, जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के नेतृत्व की कमान अपने हाथों में ले ली है।
विपक्ष और डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी का उभार
डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ज़ोहरान ममदानी ने यह चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा के खिलाफ जीता। ज़ोहरान ममदानी, जो कि डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख उम्मीदवार थे, का सीधा मुकाबला निर्दलीय कैंडिडेट एंड्रयू कुओमो से था।
सम्बंधित ख़बरें
Cooking Mistakes: खाना पकाने की ये गलतियां छीन सकती हैं भोजन का पोषण, जानें कुकिंग का सही तरीका
Rent Freeze: न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी का बड़ा तोहफा, 10 लाख घरों का किराया 2 साल तक नहीं बढ़ेगा
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
दुनिया परमाणु खतरे से बच गई… ईरान के खिलाफ ट्रंप के सर्मथन में उतरे NATO प्रमुख मार्क रूटे, जानें क्या कहा?
34 वर्षीय ममदानी के अचानक उभार ने शहर के धनी अभिजात वर्ग को चौंका दिया है। ममदानी ने आर्थिक असमानता को दूर करने के लिए आमूल-चूल बदलावों का समर्थन किया है। उनके साहसिक एजेंडे और प्रेरणादायक नजरिए ने न्यूयॉर्क में हजारों समर्थकों को अपने पक्ष में कर लिया। ममदानी को वर्मोंट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स और न्यूयॉर्क की रीप्रजेंटेटिव एलेक्ज़ेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ जैसे प्रभावशाली लोगों से भी प्रचार में समर्थन मिला था।
रिकॉर्ड तोड़ मतदान और कुओमो खेमे में चिंता
इस मेयर चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी ने दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शहर के चुनाव बोर्ड ने बताया कि 20 लाख से ज़्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यह मतदान 1969 के बाद से मेयर पद के चुनाव में सबसे ज़्यादा वोटिंग है। न्यूयॉर्क शहर की आबादी लगभग 85 लाख है।
pic.twitter.com/cpPF3SPl5g — Zohran Kwame Mamdani (@ZohranKMamdani) November 5, 2025
न्यूयॉर्क शहर में हुए इस रिकॉर्ड तोड़ मतदान से एंड्रयू कुओमो का खेमा चिंतित नजर आया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुओमो की टीम इस बात को लेकर अनिश्चित थी कि पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का यह रुझान कहीं उदारवादियों के पक्ष में तो नहीं जाएगा, या फिर ममदानी के युवा समर्थकों को पसंद आएगा। ज़ोहरान ममदानी की वॉच पार्टी ब्रुकलिन पैरामाउंट थिएटर के बाहर आयोजित हुई थी, जहां टिकट धारक समर्थक कतार में लगना शुरू कर चुके थे।
न्यूयॉर्क में डेमोक्रेट्स के बढ़ते प्रभाव
जोहरान ममदानी की पत्नी रमा दुवाजी ने भी न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव में अपना वोट डाला था। वोट डालने के बाद उन्होंने वोटर्स को प्रोत्साहित करते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, “Let’s go NYC”। ममदानी के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में न्यूयॉर्क के बाद युगांडा में हाई सिक्योरिटी के बीच उनकी शादी का भी उल्लेख है।
यह जीत न्यूयॉर्क में डेमोक्रेट्स के बढ़ते प्रभाव को दिखा रही है। इसी दौरान, अन्य महत्वपूर्ण चुनावों के नतीजे भी जारी हुए हैं…
- डेमोक्रेट मिकी शेरिल ने न्यू जर्सी के गवर्नर पद का चुनाव जीता।
- डेमोक्रेट एबिगेल स्पैनबर्गर ने वर्जीनिया के गवर्नर पद का चुनाव जीता।
- डेमोक्रेट आफताब पुरवाल ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के सौतेले भाई कोरी बोमन को हराकर सिनसिनाटी मेयर पद का चुनाव जीता।
