‘हिम्मत है तो कीव आकर मिलें’; जेलेंस्की ने ठुकराया पुतिन का न्योता, ट्रंप के सीजफायर के बीच छिड़ी जंग
Russia Ukraine War: रूस द्वारा मॉस्को में बातचीत के बुलावे पर जेलेंस्की ने पुतिन को कीव आने की खुली चुनौती दी है। ट्रंप के एक हफ्ते के युद्धविराम के दावों के बीच हमले जारी हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
जेलेंस्की ने पुतिन को कीव आने का दिया न्योता, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Zelenskyy Putin Kyiv Challenge: पिछले लगभग चार सालों से जारी रूस और यूक्रेन युद्ध एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध को समाप्त करवाने के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं धरातल पर कूटनीतिक जुबानी जंग और मिसाइल हमले दोनों तेज हो गए हैं। हाल ही में रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को बातचीत के लिए मॉस्को आने का निमंत्रण दिया था जिसे रूस का एक ‘मास्टर स्ट्रोक’ माना जा रहा था।
जेलेंस्की की पुतिन को खुली चुनौती
रूसी निमंत्रण पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सार्वजनिक रूप से चुनौती दी है। जेलेंस्की ने कहा कि उनके लिए मॉस्को जाकर पुतिन से मिलना असंभव है। उन्होंने पुतिन को कीव आने का न्योता देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वह बातचीत के लिए कीव आ जाएं।
जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि वह शांति वार्ता के लिए पुतिन और ट्रंप दोनों से मिलने को तैयार हैं लेकिन इसके लिए वे रूस को छोड़कर दुनिया के किसी भी अन्य देश में जाने को राजी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अभी नहीं मिली सजा… Iran के शांति प्रस्ताव पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जरूतत पड़ी तो फिर हमला करूंगा
शांति प्रस्ताव ठुकराने पर ट्रंप को ईरान की शक्ति चेतावनी- हम अमेरिका की किसी भी हिमाकत का जवाब देने को तैयार
जासूसी पर ईरान के कड़े तेवर! इजरायल के लिए काम करने के आरोप में दो नागरिकों को दी फांसी
लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
ट्रंप का युद्धविराम का दावा और जमीनी हकीकत
यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब डोनाल्ड ट्रंप ने भीषण ठंड को देखते हुए एक सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा की थी। ट्रंप का दावा है कि पुतिन भी इस पर सहमत हैं। हालांकि, यूक्रेन ने कहा है कि उन्हें अभी तक युद्धविराम की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है फिर भी वे हमले रोकने के लिए अमेरिका पर भरोसा कर रहे हैं।
अनोखी बात यह है कि ट्रंप की घोषणा के बावजूद रूसी हमले थमे नहीं हैं। गुरुवार रात रूस ने कीव पर हमला जारी रखा और एक बैलिस्टिक मिसाइल के साथ 111 ड्रोन दागे। यूक्रेन इस समय भीषण ठंड (-20 डिग्री सेल्सियस) का सामना कर रहा है और युद्ध के कारण कीव समेत कई शहरों में बिजली कटौती है जिससे लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें:- ‘युद्ध हुआ तो 2 घंटे भी नहीं चलेगा’, ईरान की अमेरिका को दो टूक; ट्रंप की सैन्य घेराबंदी से मचा हड़कंप
शांति के लिए जेलेंस्की की शर्त
जेलेंस्की ने मीडिया से बात करते हुए तनाव कम करने का एक प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि यदि रूस यूक्रेन के ऊर्जा और बिजली केंद्रों पर हमला करना बंद कर देता है, तो यूक्रेन भी रूस के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर पलटवार नहीं करेगा। उन्होंने दोहराया कि वे युद्ध समाप्त करना चाहते हैं और तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
