जानिए सुपर पावर कितने बार दहला, अमेरिका में कब हुआ विमान हादसा; जानकर चौंक जाएंगे आप
अमेरिका में हाल ही में एक भयावह विमान दुर्घटना में 67 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह देश के इतिहास में पहला विमान हादसा नहीं था। इससे पहले भी अमेरिका में कई विमान दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं, जिनमें एक छोटी सी गलती की वजह..
- Written By: अमन उपाध्याय
विमान हादसा, सांकेतिक फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका में हाल ही में एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसमें एक हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों विमानों में सवार सभी लोगों की जान चली गई। यह हादसा वाशिंगटन डी.सी. के रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास हुआ, जहां अमेरिकन एयरलाइंस के विमान और एक हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए।
विमान में 60 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे, जबकि एक आर्मी हेलीकॉप्टर में 3 लोग मौजूद थे। इस भयावह हादसे में सभी 67 लोगों की जान चली गई। किसी के जीवित बचने की संभावना नहीं होने के कारण बचाव अभियान को अब रिकवरी ऑपरेशन में बदल दिया गया है। डी.सी. फायर और ईएमएस प्रमुख जॉन डोनेली ने गुरुवार सुबह बताया कि इस दुर्घटना में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है।
बता दें की, बुधवार को पोटोमैक नदी के ऊपर एक बॉम्बार्डियर सीआरजे-701 विमान और यूएच-60 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर हो गई, जिससे दोनों विमान नदी के में गिर गए। यह घटना अमेरिका के सबसे गंभीर विमान दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
समंदर में मौत को मात! Florida Plane Crash के 5 घंटे बाद कोस्ट गार्ड ने बचाई 11 जिंदगियां, ऐसे हुआ चमत्कार
गोंदिया: पानी की तलाश में गांवों की ओर बढ़ रहे वन्यजीव, बढ़ता मानव-वन्यजीव संघर्ष बना दहशत का कारण
ईरान ने मार गिराया अमेरिकी विमान? आसमान में फाइटर जेट में फ्यूल भर रहा था KC-135, अचानक इराक में हुआ क्रैश
2009 का भयावह विमान हादसा, 50 लोगों की मौत
12 फरवरी, 2009 को अमेरिका में एक दर्दनाक विमान दुर्घटना हुआ, जिसमें कोलगन एयर का बॉम्बार्डियर डीएचसी-8 प्रोपेलर विमान न्यूयॉर्क के बफेलो के पास क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 49 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 45 यात्री, दो पायलट और दो फ्लाइट अटेंडेंट की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण था कि जमीन पर मौजूद एक व्यक्ति भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे कुल मृतकों की संख्या 50 हो गई।
गलती से गलत रनवे पर जाने से हादसा
27 अगस्त 2006 को अमेरिका के केंटुकी स्थित लेक्सिंगटन में एक कॉमेयर विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा तब हुआ जब विमान ने गलती से गलत रनवे से उड़ान भरने की कोशिश की। इस दुखद दुर्घटना में चालक दल के दो सदस्यों सहित 47 यात्रियों की जान चली गई।
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
260 यात्रियों की मौत
12 नवंबर 2001 को उड़ान भरने के तुरंत बाद ही डोमिनिकन गणराज्य की ओर जा रहा अमेरिकन एयरलाइंस का एक विमान न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके के बेले हार्बर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयावह हादसे में विमान में सवार सभी 260 यात्रियों की मौत हो गई।
9/11: अमेरिका का सबसे भयानक आतंकवादी हमला
सितंबर महीने में अमेरिका के इतिहास का सबसे भयावह हादसा हुआ, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। यह कोई साधारण विमान दुर्घटना नहीं थी, न ही कोई पायलट की गलती थी। बल्कि, 19 अल-कायदा आतंकियों ने चार यात्री विमानों को हाईजैक कर लिया था। इनमें से दो विमानों को न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के टावरों से टकरा दिया गया, जिससे ये गगनचुंबी इमारतें ध्वस्त हो गईं। तीसरा विमान वर्जीनिया के पेंटागन पर गिराया गया, जबकि चौथा विमान पश्चिमी पेंसिल्वेनिया के एक मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयानक हमले में लगभग 3,000 लोगों की जान चली गई। 9/11 की यह घटना अमेरिका के इतिहास में अब तक का सबसे घातक आतंकी हमला मानी जाती है।
प्रशांत महासागर में हादसा
31 जनवरी 2000 को अलास्का एयरलाइंस का एक विमान कैलिफोर्निया के अनाकापा द्वीप के नजदीक प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 83 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य मारे गए।
इसके अलावा हुए इतने विमान हादसे
| दिनांक | विमानन कंपनी | स्थान | मौतें | कारण |
|---|---|---|---|---|
| 17 जुलाई 1996 | ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस | न्यूयॉर्क, अटलांटिक महासागर | 230 | अज्ञात दुर्घटना |
| 11 मई 1996 | वैलुजेट एयरलाइंस | मियामी, एवरग्लेड्स | 110 | उड़ान के तुरंत बाद क्रैश |
| 31 अक्टूबर 1994 | अमेरिकी ईगल उड़ान | इंडियाना, रोजलॉन | 68 | दुर्घटनाग्रस्त |
| 8 सितंबर 1994 | यूएसएएयर | पिट्सबर्ग | 132 | लैंडिंग के दौरान क्रैश |
| 19 जुलाई 1989 | यूनाइटेड एयरलाइंस | सियोक्स सिटी, आयोवा | 111 | इंजन खराबी |
| 16 अगस्त 1987 | नॉर्थवेस्ट एयरलाइंस | रोमुलस, मिशिगन | 154 | उड़ान के तुरंत बाद क्रैश |
| 2 अगस्त 1985 | डेल्टा एयर लाइन्स | डलास फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट | 134 | तूफान के दौरान क्रैश |
| 9 जुलाई 1982 | पैन अमेरिकन वर्ल्ड एयरवेज | न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना | 145 | टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश |
| 13 जनवरी 1982 | एयर फ्लोरिडा | वाशिंगटन, डी.सी. | 74 | खराब मौसम |
