Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उड़ते ही आग को गोला बना प्लेन, मशहूर सिंगर समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO

Yeison Jimenez Death: कोलंबिया के बोयाका में चार्टर विमान दुर्घटना में लोकप्रिय गायक येइसन जिमेनेज सहित छह लोगों की मौत हुई, जिससे संगीत जगत और प्रशंसकों में शोक फैल गया व्याप्त।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jan 11, 2026 | 08:09 AM

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yeison Jimenez Plane Crash: कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के पास हुए एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कुल छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कोलंबिया के बेहद लोकप्रिय गायक और गीतकार येइसन जिमेनेज भी शामिल थे। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, संगीत जगत और उनके लाखों प्रशंसकों में गहरा सदमे में आ गए।

यह हादसा कोलंबिया के बोयाका प्रांत में हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चार्टर विमान ने जुआन जोस रोंडॉन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन वह आवश्यक ऊंचाई हासिल करने में असफल रहा। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान रनवे के पास स्थित एक खेत में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में देखा गया कि छोटा विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और उसका मलबा आग की लपटों में घिरा हुआ था। यह हादसा बोयाका के पाइपा और दुइतामा के बीच के इलाके में हुआ, जहां राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।

येइसन जिमेनेज की मौके पर ही मौत

अधिकारियों के अनुसार, इस निजी विमान में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। इनमें येइसन जिमेनेज के अलावा उनकी टीम के चार अन्य सदस्य भी शामिल थे, जिनकी इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि जिमेनेज बोयाका में एक प्रस्तुति देने के बाद मारिनिला में आयोजित अपने अगले कार्यक्रम के लिए मेडेलिन एयरपोर्ट जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने निजी चार्टर विमान से यात्रा करने का फैसला किया था।

सम्बंधित ख़बरें

मिसाइल निकली…आग उगली और काम तमाम! ‘वायुशक्ति-26’ से पहले थर्राया आसमान, देखें S-400 के खौफनाक तांडव का Video

कनाडा के PM मार्क कार्नी का भारत दौरा: मुंबई में करेंगे बिजनेस मीटिंग्स, दिल्ली में PM मोदी से होगी खास चर्चा

अमेरिका-ईरान युद्ध की आहट के बीच जनरल डैन केन की बढ़ी चिंता, खाड़ी क्षेत्र में भारी सैन्य बल तैनात

PM मोदी की इजराइल यात्रा: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और साझा विरासत से मजबूत हुए दोनों देशों के रिश्ते

देखें वीडियो-

🚨 #VIDEO | Momento exacto del accidente aéreo en el que falleció Yeison Jiménez en Paipa, Boyacá.
La avioneta despega, se eleva pocos metros, gira a la derecha y el ala impacta contra el suelo. Llamas instantáneas. Los 6 ocupantes fallecieron.#YeisonJiménez #QEPD pic.twitter.com/aMbgBcmdCX
— NotiFlick (@NotiFlick) January 11, 2026

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे श्रद्धांजलि

येइसन जिमेनेज की असमय मौत ने उनके प्रशंसकों को पूरी तरह स्तब्ध कर दिया है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है। लोग उनकी संगीत यात्रा, उनके गीतों और उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए भावुक संदेश साझा कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी ने खोली पाकिस्तान की पोल, बोला- ‘फौज मुझे खुद बुलाती है’

एक प्रशंसक ने लिखा कि उनकी मौत ने दिल को झकझोर कर रख दिया है, वहीं एक अन्य ने भावुक होकर कहा कि जिमेनेज ने कई बार हवाई दुर्घटना में मरने का सपना देखने की बात कही थी और आज वही सपना हकीकत बन गया। यह घटना न सिर्फ संगीत जगत के लिए, बल्कि पूरे कोलंबिया के लिए एक अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।

Yeison jimenez plane crash bogota kills 6 people colombia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2026 | 08:08 AM

Topics:  

  • Colombia
  • Latest News
  • Plane Crash
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.