- Hindi News »
- World »
- Woman Wins 88 Lakh Rupees Lottery Using Chatgpt Lucky Number Revealed
महिला ने ChatGPT की मदद से जीते 88 लाख रुपए, AI ने ऐसे बताया लॉटरी का नंबर, ट्रिक कर देगी हैरान
Technology News: मिशिगन की टैमी कार्वे ने चैटजीपीटी से पावरबॉल लॉटरी नंबर पूछे और उन्हीं नंबरों से टिकट खरीदकर 1 लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) जीते। उनकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल है।
- Written By: अक्षय साहू

अपने पति के साथ टैमी कार्वे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Women Win Lottery Help of ChatGPT: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर अक्सर यह कहा जाता है कि यह आने वाले समय में लोगों की नौकरियां खत्म कर देगा। नौकरियों का तो पता नहीं, लेकिन अमेरिका में रहने वाली एक महिला ने एआई की मदद से 1 लाख डॉलर यानी करीब 88 लाख रुपए की लॉटरी जीती है।
मिशिगन की रहने वाली 45 साल की टैमी कार्वे ने बताया कि उन्होंने चैटजीपीटी से पावरबॉल लॉटरी के लिए नंबर पूछे और उन्हीं नंबरों पर लॉटरी का टिकट खरीदा। किस्मत ने साथ दिया और उन्हें 1 लाख डॉलर यानी करीब 88 लाख रुपये की इनामी राशि मिल गई। टैमी कार्वे की स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
ChatGPT की मदद से जीती लॉटरी
टैमी ने बताया कि उन्होंने सितंबर महीने में ऑनलाइन पावरबॉल लॉटरी खेली थी। उस समय जैकपॉट 1 अरब डॉलर से ज्यादा था, इसलिए उन्होंने खेलने का फैसला किया। टैमी ने कहा, “मैं आमतौर पर पावरबॉल तभी खेलती हूं जब जैकपॉट बहुत बड़ा हो। इस बार मैंने सोचा कुछ नया करते हैं, तो चैटजीपीटी से नंबर पूछे और वही नंबर टिकट पर लिख दिए।”
सम्बंधित ख़बरें
खाते से उड़ गए पैसे? घबराइए नहीं, ChatGPT से ऐसे पहचानें फेक मैसेज और बचाएं अपनी कमाई
US Iran Peace Talks: इस्लामाबाद में शांति की आखिरी कोशिश, हां-ना के बीच पाक पहुंच रहा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दांव, शांति के लिए अब खुद ईरानी नेताओं से मिलने को तैयार, क्या टल जाएगा महायुद्ध?
कतर ने विदेशी उड़ानों के लिए फिर खोले द्वार; ईरान युद्ध के साये के बीच हमाद एयरपोर्ट पर लौटेगी रौनक
6 सितंबर को लॉटरी का ड्रॉ हुआ और टैमी का टिकट 4 सफेद गेंदों और पावरबॉल नंबर से मैच कर गया। इससे उन्हें पहले 50,000 डॉलर यानी करीब 44 लाख रुपये का इनाम मिला। लेकिन क्योंकि उन्होंने पावर प्ले विकल्प भी चुना था, इसलिए उनकी इनामी राशि दोगुनी होकर 1 लाख डॉलर यानी लगभग 88 लाख रुपये हो गई।
पति भी रह गए हैरान
टैमी ने बताया, “जब मैंने नंबर चेक किए, तो मुझे यकीन नहीं हुआ। फिर गूगल पर देखा तो पता चला कि मैंने 50,000 डॉलर जीते हैं। लेकिन जब मिशिगन लॉटरी अकाउंट में लॉग इन किया, तब पता चला कि पावर प्ले की वजह से रकम 1 लाख डॉलर हो गई है। मैं और मेरे पति दोनों हैरान रह गए।”
यह भी पढ़ें: सेना को रोक रखा…वरना, पाकिस्तान की कायरना हरकत पर तालिबान का जवाब, कहा- गलती कर रहे शहबाज
टैमी ने बताया कि वह इस पैसे से अपने घर का लोन चुकाएंगी और बाकी रकम बचत में रखेंगी। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का बड़ा तोहफा बताया। चैटजीपीटी को पेशरव लोगों का दुश्मन की तरह पेश किया जाता है, जो आने वाले समय में लोगों से उनकी नौकरियां छीन सकता है। लेकिन टैमी की कहानी से साबित होता है कि अगर तकनीक का सही इस्तेमाल किया जाए, तो इससे पैसे भी कमाए जा सकते हैं।
Woman wins 88 lakh rupees lottery using chatgpt lucky number revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खाते से उड़ गए पैसे? घबराइए नहीं, ChatGPT से ऐसे पहचानें फेक मैसेज और बचाएं अपनी कमाई
Apr 21, 2026 | 03:17 AMAaj Ka Rashifal 21 April: वृषभ वालों की होगी बड़ी जीत, कर्क राशि पर आर्थिक संकट? जानें अपनी किस्मत का हाल!
Apr 21, 2026 | 12:05 AMमजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PMअहमदाबाद में तिलक का शतक और अश्वनी के 4 विकेट, GT 100 रन पर हो गई ढेर, मुंबई ने 99 रनों से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 20, 2026 | 11:11 PM‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PMPGA Tour: अक्षय भाटिया 16वें स्थान पर रहे, थीगाला टी-25 पर, फिट्जपैट्रिक ने जीता खिताब
Apr 20, 2026 | 10:47 PM‘कोई महिला इन्हें माफ नहीं करेगी..,’ बिल गिरने पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने विपक्ष को दी चेतावनी
Apr 20, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
Apr 20, 2026 | 10:05 PM
मुंबई के Lenskart स्टोर में घुसीं नाजिया इलाही खान, तिलक मिटाने के विवाद पर कर्मचारियों की लगा दी क्लास! VIDEO
Apr 20, 2026 | 09:32 PM
UP में दरोगा की दबंगई! 14 साल के मासूम को जड़ा थप्पड़, बाइक कराई साफ, फिर क्या हुआ देखें VIDEO
Apr 20, 2026 | 08:02 PM













