- Hindi News »
- Gujarat »
- Dubai Ahmedabad Relief Flight Indians Return Ticket Price Hike
दुबई से अहमदाबाद पहुंची रिलीफ फ्लाइट: ₹1.90 लाख तक पहुंचा फ्लाइट का किराया, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी
Israel-Iran War: दुबई में युद्ध के तनाव और उड़ानों के रद्द होने के बीच फंसे 170 भारतीय सुरक्षित अहमदाबाद पहुंचे; आसमान छूते टिकट और एयरपोर्ट की जद्दोजहद रोंगटे खड़े कर देती है।
- Written By: अक्षय साहू

दुबई से अहमदाबाद पहुंची रिलीफ फ्लाइट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dubai to Ahmedabad Relief Flight: मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के तनाव और ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे ग्रहण के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। दुबई में पिछले कई दिनों से फंसे 170 भारतीय यात्रियों को लेकर एक विशेष रिलीफ फ्लाइट ‘FZ 8437’ गुरुवार सुबह सुरक्षित अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
सुबह करीब 4:40 बजे जब विमान के पहियों ने अहमदाबाद की जमीन को छुआ, तो यात्रियों के चेहरों पर डर की जगह सुकून नजर आया। अपनों के इंतजार में बाहर खड़े परिजनों ने भी राहत की सांस ली।
दुबई एयरपोर्ट पर ‘हजारों’ की भीड़
अहमदाबाद पहुंचे यात्रियों ने दुबई के जो हालात बयां किए, वे काफी चिंताजनक हैं। सुरक्षित वतन लौटे यात्री विनोद तोलानी ने बताया कि ईरान के हमलों के बाद पूरे दुबई में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया था। उन्होंने बताया, “एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में भारतीय नागरिक फंसे हुए थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और अंदर केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जा रहा था जिनके पास कन्फर्म टिकट था। बाकी लोग चिलचिलाती धूप और अनिश्चितता के बीच बाहर ही इंतजार करने को मजबूर थे।”
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल के एयर डिफेंस को हिज्बुल्लाह की चुनौती, इस हथियार के सामने जैमिंग भी होगा फेल!
नेपाल में भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी जीप, 17 लोगों की मौत
Explainer: जीत के दावों के बीच US को अरबों का नुकसान; जानिए क्या कहते हैं CSIS के असली आंकड़े?
होर्मुज नाकेबंदी से $126 पहुंचा कच्चा तेल, बौखलाए ट्रंप ने भेजा ‘सीक्रेट मैसेज’, क्या छिड़ने वाला है महायुद्ध?
Ahmedabad, Gujarat: Relief flight QP 564 from Jeddah landed at Sardar Vallabhbhai Patel International Airport at 5:00 AM. The flight, operated under special circumstances, brought all passengers back safely. pic.twitter.com/z7Du83oNp0 — IANS (@ians_india) March 5, 2026
1.90 लाख रुपये तक पहुंचा टिकट का दाम
संकट के इस दौर में विमानन कंपनियों द्वारा टिकट के दामों में की गई भारी बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी। यात्रियों के मुताबिक, सामान्य दिनों में किफायती रहने वाला दुबई-भारत का सफर अब पहुंच से बाहर होता दिख रहा था।
विनोद तोलानी ने साझा किया कि कुछ फ्लाइट्स के टिकट 80 से 90 हजार रुपये के पार चले गए थे। यहां तक कि एक एयरलाइन का किराया तो ₹1.90 लाख तक पहुंच गया था। एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार के लिए इतने महंगे टिकट खरीदकर वापस आना लगभग नामुमकिन जैसा था। ऐसे में रिलीफ फ्लाइट का चलना किसी चमत्कार से कम नहीं था।
उड़ानों पर अनिश्चितता के बादल
यात्रियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दुबई में ऐसा लग रहा था कि अगले एक हफ्ते तक स्थिति सामान्य नहीं होगी। 9 तारीख तक की ज्यादातर उड़ानें पहले ही कैंसिल कर दी गई थीं। स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां और सेना स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन युद्ध की आहट ने हर किसी को डरा दिया था। अचानक रिलीफ फ्लाइट की खबर आना उन लोगों के लिए डूबते को तिनके का सहारा जैसा था।
एयरपोर्ट के अंदर और बाहर की अलग दुनिया
दुबई में फंसे यात्रियों के अनुभव दो हिस्सों में बंटे हुए थे। जो यात्री किसी तरह एयरपोर्ट के अंदर चेक-इन कर चुके थे, उन्हें एयरलाइंस की ओर से होटलों में ठहरने और भोजन की सुविधा दी गई। लेकिन असली चुनौती उन लोगों के लिए थी जो एयरपोर्ट के बाहर फंसे थे। उनके पास न तो रहने का कोई ठिकाना था और न ही वापस जाने का रास्ता। कई लोग खुद के इंतजाम पर सड़कों या अस्थाई ठिकानों पर दिन काट रहे थे।
भारत सरकार ने तय की सुरक्षित वापसी
मौजूदा भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए भारत सरकार और विमानन नियामक सक्रिय हैं। यह रिलीफ फ्लाइट इसी मिशन का हिस्सा थी ताकि फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके। अहमदाबाद पहुंचे यात्रियों ने सरकार और संबंधित एजेंसियों का शुक्रिया अदा किया है, जिनकी वजह से वे सही समय पर अपने परिवार के बीच पहुंच पाए।
यह भी पढ़ें: Breaking News: थोड़ी देर में होगा नीतीश कुमार का इस्तीफा, राज्यसभा जाने का किया ऐलान
विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में तनाव जारी रहने तक उड़ानों का शेड्यूल इसी तरह प्रभावित रह सकता है। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अब भी अतिरिक्त सुरक्षा और सतर्कता बरती जा रही है ताकि आने वाले अन्य यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
Dubai ahmedabad relief flight indians return ticket price hike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुद्ध पूर्णिमा पर तुला राशि में चंद्रमा का गोचर, मेष सहित इन राशियों का होगा भाग्योदय
May 01, 2026 | 01:02 AMVastu Tips: सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
May 01, 2026 | 12:02 AMक्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
Apr 30, 2026 | 11:51 PMVaishakh Purnima: वैशाख पूर्णिमा पर कर लें ये 5 उपाय, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा
Apr 30, 2026 | 11:40 PMगौ प्रतिष्ठा पर शंकराचार्य ने वाराणसी में भरी हुंकार; कहा- किसी सरकार ने नहीं किया सनातन भावना का सम्मान
Apr 30, 2026 | 11:34 PM‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PMMakeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Apr 30, 2026 | 11:16 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM
Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM














