Ilhan Omar को अमेरिका से निकालने की मांग तेज, क्या नागरिकता पर मंडरा रहा खतरा?
Ilhan Omar Controversy: अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर भाई से शादी कर नागरिकता लेने का पुराना आरोप फिर सुर्खियों में है। ट्रंप समर्थक उन्हें देश से निकालने की मांग कर रहे हैं।
- Written By: प्रिया सिंह
अमेरिकी सांसद इल्हान उमर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Will America Deport Ilhan Omar Over Alleged Marriage Fraud? सोमालिया मूल की अमेरिकी सांसद इल्हान उमर एक बार फिर बड़े विवादों में घिर गई हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए अपने भाई से शादी की थी। ये पुराने दावे अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा फिर से उठाए जा रहे हैं। ट्रंप समर्थक अब होमलैंड सुरक्षा विभाग से उमर को देश से निर्वासित करने की तत्काल मांग कर रहे हैं।
इल्हान उमर पर फिर लगे धोखाधड़ी के आरोप
मिनिसोटा से डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके ऊपर साल 2009 में अहमद नूर सईद एल्मी से शादी करने के आरोप फिर से चर्चा में हैं। दावा किया जाता है कि एल्मी उनके भाई हैं। ये गंभीर आरोप पहली बार 2016 में सामने आए थे, लेकिन हाल ही में ये दावे फिर से तब सुर्खियों में आए जब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से उनकी पृष्ठभूमि का जिक्र किया। ट्रंप ने सीधे-सीधे यह आरोप लगाया कि उमर अवैध तरीके से अपने भाई से शादी करके अमेरिका में आईं।
ट्रंप समर्थकों ने शुरू किया निष्कासन अभियान
डोनाल्ड ट्रंप के इन बयानों के बाद, उनके समर्थक ‘MAGA’ (Make America Great Again) अभियान के तहत उमर को अमेरिका से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उमर के विवाह संबंधी रिकॉर्ड की तस्वीरें बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही हैं। लोग होमलैंड सुरक्षा विभाग (DHS) से फौरन इस मामले में कार्रवाई करने की अपील कर रहे हैं। हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर इल्हान उमर पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए सबूत भी साझा किए हैं। एक वायरल पोस्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सबूत बताते हैं कि उन्होंने अपने भाई से शादी की और उसे अमेरिकी नागरिकता दिलाने में मदद की, जो कि एक गंभीर अपराध है।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज स्ट्रेट खोलना चाहता है ईरान…सीजफायर बढ़ाकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा, बोले- गिड़गिड़ा रहा है तेहरान
तेल के कुएं होंगे बंद, खजाना होगा खाली! US वित्त मंत्री ने किया ‘इकोनॉमिक फ्यूरी’ का ऐलान, बताया आगे का प्लान
Iran ने रद्द की इस्लामाबाद की शांति वार्ता, सीजफायर उल्लंघन और ट्रंप की धमकियों से फिर बढ़ा तनाव
अमेरिकन ड्रीम से भारतीयों का मोह भंग! 40% से ज्यादा छोड़ना चाहते हैं US, Carnegie Survey के खुलासे मचा हड़कंप
भारत विरोधी रुख पर भी पहले हो चुकी है आलोचना
इल्हान उमर का विवादों से पुराना नाता रहा है। अमेरिकी नागरिकता संबंधी विवाद से पहले भी, उन्हें अपनी भारत विरोधी विदेश नीति के कारण कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। उदाहरण के लिए, 2022 में उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) का दौरा किया था और स्थानीय नेताओं से मुलाकात की थी। अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान, उन्होंने भारत पर कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। भारत सरकार ने उनके इस दौरे की कड़े शब्दों में निंदा की थी।
यह भी पढ़ें: हमास मॉडल पर चल पड़ा जैश-ए-मोहम्मद, PoK रैली में खुली घोषणा, इंटेल रिपोर्ट से सनसनी- VIDEO
क्या निर्वाचित सांसद को निकाला जा सकता है?
जैसे-जैसे उनके विवाह को लेकर विवाद गहरा रहा है, एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या अमेरिकी कानून के तहत एक निर्वाचित प्रतिनिधि को देश से निर्वासित (deport) किया जा सकता है? हालाकि, धोखाधड़ी और अवैध आप्रवासन के आरोपों के चलते कई कानूनी विशेषज्ञों के बीच इस पर बहस छिड़ गई है। फिलहाल, ट्रंप समर्थकों का यह अभियान जोर पकड़ रहा है और इस मामले पर कानूनी लड़ाई की संभावना बढ़ गई है।
