Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेपाल की जनता को नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, सरकार ने क्यों किया इतना बड़ा फैसला, जानिए पूरी कहानी

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में प्रदर्शन और तनाव के चलते सरकार ने ईंधन आपूर्ति को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब आम जनता को पेट्रोल-डीज़ल नहीं मिलेगा। अब यहीं ईंधन केवल आवश्यक सेवाओं के लिए उपलब्ध होगा।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 09, 2025 | 06:32 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nepal Violence: नेपाल में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक तनाव के चलते सरकार ने ईंधन आपूर्ति को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब आम जनता को पेट्रोल-डीज़ल नहीं मिलेगा। केवल आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं, जैसे सेना, पुलिस, स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी विभागों और खाद्य-रसद वाहनों को ही ईंधन दिया जाएगा। इस फैसले का उद्देश्य सीमित संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग और देश में व्यवस्था बनाए रखना है।

आपको बता दें कि नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बाद शुरू हुआ विरोध अब व्यापक हिंसा में बदल गया है। छात्रों के नेतृत्व में दूसरे दिन काठमांडू समेत पूरे देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी रहे। इस बीच, नेपाल सरकार ने एक बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए आम नागरिकों के वाहनों को पेट्रोल-डीज़ल की आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

किसे-किसे मिलेगा ईंधन?

यह प्रतिबंध अब केवल पुलिस, सेना, चिकित्सा सेवाओं, सरकारी विभागों और रसद आपूर्ति वाहनों तक ही सीमित रहेगा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस्तीफा दें। इस मांग को लेकर राजधानी में “केपी चोर”, “देश छोड़” और “भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करो” जैसे नारे गूंजते रहे।

पीएम आवास को लगाई आग

गुस्साई भीड़ ने भक्तपुर के बालाकोट स्थित प्रधानमंत्री ओली के निजी आवास में आग लगा दी। हालांकि, उस समय ओली बलुवतार स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास में मौजूद थे। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के नायकप इलाके में पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक के आवास में भी तोड़फोड़ और आगजनी की।

PM ओली ने दिया इस्तीफा

आंदोलन के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि जनता के आक्रोश और राजनीतिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। देश में अब राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बन गई है। बताया तो यह भी जा रहा है कि ओली ने देश छोड़ दिया और वो दुबई में शरण ले सकते हैं। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: जिस ‘हथियार’ से मोदी करते हैं कांग्रेस पर वार…उसी ने पलट दी नेपाल में सरकार, आंदोलन की असली कहानी

20 से ज्यादा लोगों की मौत

नेपाल में हिंसा के विरुद्ध हुई पुलिस कार्रवाई में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से ज़्यादा घायल हुए हैं। काठमांडू के कलंकी, कालीमाटी, तहाचल और बानेश्वर के साथ-साथ ललितपुर ज़िले के च्यासल, चापागौ और थेचो से भी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की खबरें हैं।

Why nepal stops diesel petrol supply complete details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2025 | 05:39 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Nepal
  • Nepal Violence
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

पुतिन ने US से तोड़ा परमाणु समझौता, खत्म किया प्लूटोनियम डिस्पोजल एग्रीमेंट, बढ़ेगा न्यूक्लियर तनाव!

2

ASEAN Summit में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के PM से एस जयशंकर ने की मुलाकात, हुई ये अहम चर्चा

3

तुर्की की सेना मंजूर नहीं… डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्रस्ताव पर बोला इजरायल

4

तुर्की में 6.1 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें ढही, इस्तांबुल सहित इन प्रांतों में मचा हड़कंप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.