5 जून को ही क्यों मनाया जाता है ‘विश्व पर्यावरण दिवस, जानिए इसका इतिहास और आज के समय में इसका महत्व
विश्व पर्यावरण दिवस, हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दिन है जो आज पूरे विश्वभर में मनाया जा रहा है। यह दिवस हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
विश्व पर्यावरण दिवस (सौ.सोशल मीडिया)
विश्व पर्यावरण दिवस, हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दिन है जो आज पूरे विश्वभर में मनाया जा रहा है। यह दिवस हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। जैसा कि आप जानते है कि, पर्यावरण हमारे आस-पास की हर चीज़ है, जिसमें हवा, पानी, पौधे, जानवर और ज़मीन शामिल हैं।
स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति की रक्षा करना बेहद ज़रूरी है। कई महान वैज्ञानिकों और पर्यावरणविदों ने पर्यावरण का अध्ययन करने और उसे बचाने के लिए काम किया है। एक व्यक्ति विशेष रूप से पर्यावरण विज्ञान में अपने प्रमुख योगदान के लिए जाना जाता है और उसे अक्सर ” पर्यावरण का जनक” कहा जाता है।
आपको बता दें, एलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट को पर्यावरण विज्ञान में उनके महान योगदान के कारण पर्यावरण के पिता के रूप में जाना जाता है। वे एक जर्मन वैज्ञानिक थे जिन्होंने प्रकृति का गहराई से अध्ययन किया और जलवायु, पौधे, जानवर और मानवीय गतिविधियाँ जैसे विभिन्न प्राकृतिक तत्व किस प्रकार आपस में जुड़े हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
Papua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
यह भी पढ़ें-क्या हम अपने माता-पिता के प्रति इन जिम्मेदारियों को निभाते हैं पढ़ें और गंभीरता से सोचें
इस दिन को मनाने के पीछे पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करना और उचित कदम उठाना हैं। हर वर्ष इस दिन को एक थीम के साथ मनाया जाता हैं। ऐसे में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-
कैसे हुई विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्व पर्यावरण दिवस को वैश्विक स्तर पर हर साल मनाया जाता हैं। साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा इसकी शुरुआत की गई। सन 1972 को स्वीडन के स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसी सम्मेलन में यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। साल 1973 में इस दिन को पहली बार मनाया गया।
क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता हैं। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा आयोजित किया जाता है और सभी उम्र के लोगों को प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
क्या है विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम
आपको बता दें, हर साल विश्व दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम प्लास्टिक प्रदूषण पर बेस्ड है। साल 2025 में प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के ऊपर फोकस किया गया है। इस बार Beat Plastic Pollution के साथ इस दिन को मनाया जाएगा।
