Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैं ना होता तो तुम जेल में होते…नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप, इजरायल-अमेरिका की दोस्ती में आई दरार?

Trump On US-Israel Conflict: डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच तीखी नोक-झोंक की खबरें सामने आ रही हैं। लेबनान में सैन्य कार्रवाई बढ़ाने से नाराज ट्रंप ने इजरायली PM को खूब लताड़ लगाई।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 02, 2026 | 07:16 PM

Trump-Netanyahu (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Trump And Israeli PM Netanyahu Talk On US-Israel Conflict: मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच तीखी नोंक-झोंक की खबरें सामने आ रही है। 1 जून को दोनों बीच में हुई फोन पर तीखी बहस के बाद माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नेतन्याहू की दोस्‍ती में दरार आ चुकी है।

फोन पर हुई थी बहस

बता दें कि Axios की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के खिलाफ युद्ध में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच 1 जून को फोन पर तीखी बहस हुई। डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर पीएम नेतन्याहू को सैन्य कार्रवाई बढ़ाने को लेकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं ट्रंप ने नेतन्याहू को पागल तक कह दिया।

सब तुमसे नफरत करते हैं

फोन पर हुई काफी गर्मागर्म बातचीत के दौरान ट्रंप ने में बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि सब तुमसे नफरत करते हैं। Axios की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू पर खूब गुस्सा किया और इजरायल के लेबनान में सैन्य कार्रवाई बढ़ाने और बेरूत पर हमले की धमकी को लेकर पीएम को जमकर खरी-खोटी सुनाई। ट्रंप ने कहा, “तुम पागल हो गए हो… अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते.. मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं… सब इजरायल से नफरत कर रहे हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

Trump Netanyahu: ट्रंप ने इजरायली पीएम नेतन्याहू को लगाई कड़ी फटकार, कहा- तुम पागल हो चुके हो

Trump Iran Talks: ईरान से चल रही बातचीत, इजरायल नहीं करेगा हिज्बुल्लाह पर हमला! राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

Navabharat Nishanebaaz: बढ़ी जवान रहने की चाह, ट्रंप-पुतिन विज्ञान की राह

टिफनी ट्रंप पर चढ़ा राजस्थान का रंग! पति माइकल बुलोस संग देखा जैसलमेर फोर्ट, खूबसूरती पर हुईं फिदा

अकेला पड़ जाएगा इजरायल

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार ट्रंप ने चिल्लाते हुए पूछा, “तुम क्या कर रहे हो?” ट्रंप ने नेतन्याहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अमेरिका के बड़े हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ट्रंप ने कहा, “अगर वे आगे बढ़े तो इजरायल अकेला पड़ जाएगा।”

फेमस रही दोनों की दोस्ती

बता दें कि ट्रंप के पहले कार्यकाल में नेतन्याहू और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती काफी गहरी थी। ट्रंप ने जेरूसलम को इजरायल की राजधानी माना था और वहां दूतावास शिफ्ट किया। इतना ही नहीं गोलान हाइट्स पर इजरायल का अधिकार स्वीकार किया और अब्राहम समझौते कराए। यहां तक कि 2025 में पश्चिम एशिया में ईरान पर हमला करने के मुद्दे पर भी दोनों एक साथ खड़े रहे।

लेबनान को लेकर शुरू हुआ विवाद

हालांकि दोनो के बीच हालिया विवाद ईरान नहीं बल्कि लेबनान को लेकर शुरू हुआ है। सूत्रों के मुताबिक इजरायल हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई बढ़ाना चाहता है। लेकिन इससे अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत पर असर पड़ सकता है। ईरान ने चेतावनी भी दी है कि अगर लेबनान में हमले जारी रहे तो बातचीत प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें- अभिषेक पर हमले के खिलाफ सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, सुवेंदु सरकार पर बोला हमला, कहा- मुझे गिरफ्तार कर लो…

दोनों नेताओं में कब-कब दिखें मतभेद

1. 7 अक्तूबर 2023 को हमास के आतंकी हमले के बाद ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से नेतन्याहू की आलोचना की थी और कहा था कि इजरायली प्रधानमंत्री हमास के इस बड़े हमले के लिए तैयार नहीं थे, यह इजरायल की बड़ी खुफिया विफलता थी।

2. गाजा सीजफायर और युद्ध खत्म करने की समयसीमा को लेकर ट्रंप ने इजरायल पर युद्ध को जल्द खत्म करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। उन्होंने सार्वजनिक बयानों में नेतन्याहू से कहा कि वे अपने युद्ध को जल्दी खत्म करें, अगर ऐसा नहीं हुआ तो दुनिया भर में इजरायल की छवि खराब होगी और उसके जनसंपर्क को भी भारी नुकसान होगा।

3. जब नेतन्याहू ने इजरायल डिफेंस फोर्सेस को गाजा के  70% हिस्से पर कंट्रोल करने का आदेश दिया तब नेतन्याहू के इस कदम को ट्रंप की टीम ने अमेरिका द्वारा मध्यस्थता किए जा रहे शांति प्रयासों को ‘भटकाने और विफल करने’ का आरोप लगया था।

4. दोनों नेताओं के बीच अब तक का सबसे उग्र विवाद,  लेबनान में युद्ध को बढ़ाने को लेकर हुआ जहां ट्रंप ने नेतन्याहू को पागल तक कह दिया।

Why is donald trump upset with netanyahu growing differences shake alliance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 07:16 PM

Topics:  

  • Benjamin Netanyahu
  • Donald Trump

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.