ईरान का डर या पर्यटन में गिरावट…18 महीने तक बंद रहेगा Dubai का ये आलीशान होटल, जानें क्या है असली वजह
Dubai का प्रतिष्ठित 7-स्टार होटल 'बुर्ज अल अरब' 25 साल में पहली बार 18 महीने के लिए बंद होने जा रहा है। जानिए इस ऐतिहासिक रेनोवेशन और इसके पीछे के असली कारणों के बारे में।
- Written By: अक्षय साहू
बुर्ज अल अरब होटल रेनोवेशन के लिए बंद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dubai Burj Al Arab Closed: दुबई (Dubai) के प्रतिष्ठित 7-स्टार होटल बुर्ज अल अरब को 18 महीनों के लिए बड़े पैमाने पर रेनोवेशन के चलते अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। यह 1999 में इसके उद्घाटन के बाद पहली बार होगा जब होटल में इतना व्यापक रेनोवेशन किया जा रहा है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव और पर्यटन में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।
होटल की मालिक कंपनी जुमेराह ग्रुप ने मंगलवार को बताया कि रेनोवेशन का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा और इसकी अवधि लगभग 18 महीने तक रहने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि काम के दौरान संचालन को लेकर स्थिति परिस्थितियों के अनुसार बदल सकती है।
मेहमानों को किया जाएगा शिफ्ट
जानकारी के अनुसार, जिन मेहमानों की बुकिंग इस अवधि के दौरान होटल में थी, उन्हें दुबई (Dubai) के आसपास के अन्य लक्जरी होटलों में स्थानांतरित किया जा रहा है। यह भी संभावना है कि कुछ हिस्सों में सीमित संचालन जारी रह सकता है, लेकिन इसका अंतिम स्वरूप रेनोवेशन प्रगति पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
मानसून में प्रकृति के सबसे खूबसूरत रंग देखने हैं तो पश्चिम बंगाल की इन 5 जगहों का ट्रिप करें प्लैन
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
उत्तराखंड की ये 10 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, देखें पूरी लिस्ट
इस बड़े नवीनीकरण प्रोजेक्ट की डिजाइनिंग की जिम्मेदारी पेरिस के प्रसिद्ध इंटीरियर आर्किटेक्ट ट्रिस्टन ऑयर को सौंपी गई है, जिन्होंने पहले भी कई प्रतिष्ठित होटल और ऐतिहासिक इमारतों के डिजाइन पर काम किया है। उनका उद्देश्य इस प्रतिष्ठित होटल को और अधिक आधुनिक, तकनीक-समर्थ और अत्यधिक लग्जरी सुविधाओं से लैस बनाना है।
दुनिया के सबसे लग्जरी होटलों में से एक
बुर्ज अल अरब को दुनिया के सबसे आलीशान होटलों में गिना जाता है और यह लंबे समय से दुबई (Dubai) की पहचान का प्रतीक रहा है। इस होटल का कॉन्सेप्ट 1990 के दशक में दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा दिया गया था, जिसका उद्देश्य शहर के लिए एक ऐसा प्रतीक बनाना था, जैसा पेरिस के लिए एफिल टॉवर या सिडनी के लिए ओपेरा हाउस है।
यह भी पढ़ें- रूस और ईरान पर अमेरिका की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तेल बेचने पर मिली छूट खत्म, भारत समेत कई देशों में हड़कंप
इसकी वास्तुकला अरबी पारंपरिक नौका (धो) के आकार से प्रेरित है, जो दुबई की समुद्री विरासत और आधुनिक विकास के मेल को दर्शाती है। अब इस बड़े रेनोवेशन के बाद होटल को एक नए, अधिक उन्नत और वैश्विक स्तर के लक्जरी अनुभव के रूप में पेश करने की तैयारी है। हाल ही में जब ईरान ने दुबई पर हमले किए थे इस होटल पर भी मिसाइल अटैक का खतरा बढ़ गया था।
