Susie Wills: कौन है सूसी विल्स जिसे ट्रंप ने बनाया White House की ‘चीफ ऑफ स्टाफ’
अमेरिका के 47वें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को सुसी विल्स को व्हाइट हाउस यानी अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय और आवास की ‘चीफ ऑफ स्टाफ' नियुक्त किया है। सूसी विल्स पहली महिला हैं जिन्हें इस पर नियुक्त किया गया है।
- Written By: साक्षी सिंह
सूसी विल्स
वाशिंगटन: अमेरिका के 47वें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को सूसी विल्स को व्हाइट हाउस यानी अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय और आवास की ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ नियुक्त किया है। सूसी विल्स पहली महिला हैं जिन्हें इस पर नियुक्त किया गया।
इससे पहले सूसी विल्स राष्ट्रपति चुनाव 2024 के लिए डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव प्रचार अभियान की प्रबंधक थीं। जिसके बाद ट्रंप ने उन्हें ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ नियुक्त किया।
ये भी पढ़ें:-Pakistan US: ट्रंप की जीत पर दोस्ती की दुहाई दे रहा पाकिस्तान, बोला- अमेरिका पुराना मित्र
सम्बंधित ख़बरें
ईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
Navabharat Nishanebaaz: आतंक के लिए पाक मांगे माफी, न हिस्ट्री रहेगी, न ज्योग्राफी
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
विल्स ये जिम्मेदारी संभालने के बाद अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में इस शक्तिशाली पद में आसीन होने वाली पहली महिला बन जाएंगी। ट्रंप ने कहा कि सुसी विल्स अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए अथक प्रयास करती रहेंगी।
ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान की प्रबंधक रहीं
अमेरिका के इतिहास में पहली महिला ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के रूप में सुसी का होना सम्मान की बात है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह हमारे देश को गौरवान्वित करेंगी। विल्स 2024 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप के सफल चुनाव प्रचार अभियान की प्रबंधक थीं।
सूसी विल्स को लेकर ट्रंप ने क्या कहा
ट्रंप ने कहा कि सूसी उर्फ सुजैन विल्स ने मुझे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत हासिल करने में मदद की। वह मेरे 2016 और 2020 में हुए चुनाव प्रचार के सफल अभियानों का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा सूसी बुद्धिमान, कड़े निर्णय लेने वाली, नई सोच की महिला हैं और उन्हें हर कोई पसंद करता है तथा उनका सम्मान करता है।
ट्रंप की तीखी आलोचना भी कर चुकी हैं विल्स
सूसी विल्स ने रिपब्लिकन पार्टी में मौजूद ट्रंप के विरोधियों के भी साथ काम किया है। 2012 में विल्स ने यूटा के पूर्व गवर्नर जॉन हंट्समैन जूनियर के राष्ट्रपति अभियान में प्रबंधक के तौर पर काम किया ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल हिल पर । 6 जनवरी 2021 को हमला बोल दिया था। इस पर विल्स ने ट्रंप की तीखी आलोचना की थी।
ये भी पढ़ें:-Pakistan US: ट्रंप की जीत पर दोस्ती की दुहाई दे रहा पाकिस्तान, बोला- अमेरिका पुराना मित्र
इंटरव्यू देने से बचती हैं विल्स
अगर विल्स के व्यवहार की बात करें तो कहा जाता है कि विल्स काफी मिलनसार हैं। मगर रणनीतिकार के रूप में ज्यादा फेमस नहीं है। साथ ही वे इंटरव्यू देने से बचती हैं। सूसी विल्स अमेरिका के फुटबॉल खिलाड़ी पैट समरॉल की बेटी हैं। उनके पिता स्पोर्ट्सकास्टर भी थे। समरॉल ने एक दशक तक नेशनल फुटबॉल लीग में खेला। 2013 में उनकी मृत्यु हो चुकी है।
