अब्दुल अल-सैयद कौन हैं? जो बनेंगे यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर

Who is Abdul El Sayed: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में अब्दुल अल-सैयद ने मिशिगन से जीत दर्ज की। ट्रंप के मुस्लिम विरोधी प्रचार के बीच उनकी जीत ने अमेरिकी राजनीति में नया इतिहास बनाया।
Dr. Abdul El-Sayed
अब्दुल अल-सैयद सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मिशिगन से अब्दुल अल-सैयद की जीत, अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनने का रास्ता साफ।

  • ट्रंप ने चुनाव प्रचार में अब्दुल को शरिया कानून और मुस्लिम ब्रदरहुड के मुद्दे पर घेरा।

  • डॉक्टर से राजनेता बने अल-सैयद ने स्वास्थ्य सेवाओं और कॉरपोरेट चंदे पर रोक को बनाया चुनावी मुद्दा।

Who First Muslim Senator in American: अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) और सीनेट दोनों में बहुमत हासिल कर लिया है। इस चुनाव में मिशिगन की सीनेट सीट पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत भी खास चर्चा में है। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हराकर इतिहास रच दिया है। एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, अल-सैयद अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनेंगे।

मिशिगन में अल-सैयद का मुकाबला ट्रंप समर्थित रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स से था। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने कई बार अल-सैयद के मुस्लिम होने को मुद्दा बनाया। उन्होंने उन पर अमेरिका में शरिया कानून लागू करने की मंशा रखने का आरोप लगाया और उन्हें मुस्लिम ब्रदरहुड तथा जिहाद से जोड़कर निशाना साधा। अल-सैयद ने इन आरोपों को ध्यान भटकाने वाली बयानबाजी बताया था।

हालांकि, चुनाव परिणामों में अल-सैयद ने रोजर्स को पीछे छोड़ दिया। उनकी जीत ऐसे समय में हुई है, जब देशभर में ट्रंप की नीतियों, महंगाई और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को लेकर मतदाताओं में नाराजगी देखने को मिली है।

कौन हैं अब्दुल अल-सैयद?

अब्दुल अल-सैयद पेशे से डॉक्टर और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ हैं। उनका जन्म मिशिगन के डेट्रॉयट में मिस्र से आए परिवार में हुआ था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से सार्वजनिक स्वास्थ्य में डॉक्टरेट और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मेडिकल डिग्री हासिल की।

वह सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशासन में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने वेन काउंटी के स्वास्थ्य विभाग में निदेशक और स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा वह कोलंबिया यूनिवर्सिटी में महामारी विज्ञान के सहायक प्रोफेसर भी रहे हैं।

Dr. Abdul El-Sayed
दुनिया के किस देश के पुरुष सबसे ज्यादा लंबे? भारत, पाकिस्तान, अमेरिका या चीन

क्या हैं अल-सैयद के प्रमुख चुनावी वादे?

अल-सैयद ने अपने चुनाव प्रचार में आम लोगों की आर्थिक परेशानियों और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रमुख मुद्दा बनाया। उनका कहना है कि अमेरिकी राजनीति में बड़ी कंपनियों और कॉरपोरेट समूहों के प्रभाव को कम किया जाना चाहिए।

उनके प्रमुख वादों में चुनावी राजनीति से कॉरपोरेट पैसे का प्रभाव घटाना, दवाइयों और आवास की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाना और सभी अमेरिकियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है। वह मेडिकेयर फॉर ऑल व्यवस्था के समर्थक हैं, जिसके तहत सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की वकालत की जाती है।

Dr. Abdul El-Sayed
दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर