Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जब भी मौका मिले ख़ूब हंसिए, जानिए क्यों हंसना हो गया है ज़रूरी, कब और क्यों हुई World Laughter Day की शुरुआत

हमारे दैनिक जीवन में हास्य और हंसी के महत्व को बताने के उद्देश्य से हर साल मई के पहले रविवार को 'वर्ल्ड लाफ्टर डे' मनाया जाता है। ऐसे में आज आइए जानते हैं विश्व हास्य दिवस से जुड़ी रोचक बातें।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 04, 2025 | 01:30 AM

विश्व हास्य दिवस(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

World Laughter Day 2025: आज 4 मई को पूरी दुनिया में ‘वर्ल्ड लाफ्टर डे’ मनाया जा रहा हैं। हर साल मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे यानी विश्व हास्य दिवस मनाया जाता हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मौजूदा समय में लोग इतने स्ट्रेस में रहते हैं कि अगर उनसे पूछा जाए कि आप पिछली बार कब हंसे थे, तो तमाम लोगों को याद भी नहीं आएगा।

आपको बता दें, वैसे तो हंसने के लिए कोई पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन लाइफस्टाइल और काजकाज के बीच बैलेंस बनाने के चक्कर में हम इतना टेंशन ले लेते है कि एक-दूसरे के साथ मिलना-जुलना और हंसना-हंसाना भूल ही गए हैं। ऐसे में हमारे दैनिक जीवन में हास्य और हंसी के महत्व को बताने के उद्देश्य से हर साल मई के पहले रविवार को ‘वर्ल्ड लाफ्टर डे’ (World Laughter Day) मनाया जाता है। ऐसे में आज आइए जानते हैं विश्व हास्य दिवस से जुड़ी रोचक बातें :

जानिए कैसी हुई विश्व हास्य दिवस की शुरुआत

सम्बंधित ख़बरें

सावधान! गर्मियों में ज्यादा पानी है खतरे की घंटी! शरीर में हो सकती है इन 2 चीजों की कमी

ट्रंप की नाकेबंदी नाकाम! एक-दो नहीं 5 ब्लैकलिस्टेड जहाजों ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, देखती रह गई अमेरिकी फौज

ईरान के बाद इस छोटे से मुस्लिम देश ने US को दिखाई आंख, ट्रंप के विशेष दूत को घर बुलाकर मिलने से किया इनकार

Islamabad Talks: ईरान का दावा- प्लेन पर था हमले का खतरा, आखिरी वक्त में बदला गया उड़ान का रास्ता

आपको बता दें कि, ‘विश्व हास्य दिवस’ मनाने की शुरुआत सबसे पहले 1998 में हुई थी। इसकी शुरुआत भारत के माया नगरी मुंबई शहर के लाफ्टर क्लब में डॉक्टर मदन कटारिया ने की थी। सबसे पहले इस दिन को 11 जनवरी 1998 में मनाया था। बता दें, डॉक्टर कटारिया एक हंसी चिकित्सक यानी डॉक्टर थे। उनके द्वारा शुरू किया गया दिवस अब दुनिया भर में मनाया जाता है। हंसी मजाक करने से लोग दुख से उभरते हैं और तनाव से दूर रहता है।

हंसने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं जानिए

एक्सपर्ट्स के अनुसार, हंसना शरीर के लिए शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होता है। जोर-जोर से हंसने से हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो हमारे शरीर में एंटी बॉडी उत्पादन को बढ़ावा देता है। इससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है, जो हमारे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाता है।

इसके अलावा, हंसने से इंसान ऊर्जावान तो रहता है, साथ ही वह कई बीमारियों से बच जाता है। आपको बता दें, हंसना सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी जरूरी होता है। हंसने से इंसान के शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं यह तनाव चिंता को कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जब भी आप हंसते हैं आपके शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो आपको अंदर से खुश महसूस कराता है।

लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

इस दिन को कैसे बनाएं खास जानिए

इस दिन को मनाने के लिए दुनिया भर में कई शहरों में हंसी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिनमें लोग चुटकुले सुनाते हैं, हास्य कविताएं रखते हैं और हंसी से जुड़ी कुछ फिल्में दिखाते है। इस दिन कई लोग हंसी योग और हसने के व्यायाम करते है। हंसी एक नेचुरल दवा है, जो हमारे शरीर में सकारात्मक बदलाव लाती है। आपको कम से कम रोजाना 10 मिनट तक जरुर हंसना चाहिए।

 

When is world humor day celebrated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2025 | 01:30 AM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.