Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दुनिया भर में आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने का मकसद क्या है, जानिए आज का दिन क्यों है महत्वपूर्ण

यह एक ऐसा दिन है जो हमें उन मासूम बच्चों के बारे में सोचने का मौके देते हैं जो युद्ध, हिंसा और आक्रामकता का शिकार हो जाते हैं। बच्चों को समर्पित इस दिवस को मनाने की शुरुआत कैसे और कहाँ से हुई? आइए जानते हैं इस बारे में।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jun 04, 2025 | 06:27 AM

आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

आज 4 जून को समूचे विश्व में आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। आपको बता दें कि, इस दिन की शुरुआत लेबनान युद्ध के दौरान फिलिस्तीनी और लेबनानी बच्चों पर हुए अत्याचारों के विरोध में हुई थी। यह दिन उन सभी बच्चों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो दुनिया भर में हिंसा, युद्ध और शोषण का शिकार होते हैं।

यह एक ऐसा दिन है जो हमें उन मासूम बच्चों के बारे में सोचने का मौके देते हैं जो युद्ध, हिंसा और आक्रामकता का शिकार हो जाते हैं। बच्चों को समर्पित इस दिवस को मनाने की शुरुआत कैसे और कहाँ से हुई? आइए जानते हैं इस दिवस से जुड़ी मह्त्वपूर्ण बातें-

ऐसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दिवस को बाल अधिकारों की रक्षा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के संकल्प की पुष्टि वाला दिन भी माना जाता है। लेकिन, बता दें, इसकी शुरुआत 19 अगस्त 1982 को तब हुई जब इजराइल की हिंसा में फिलिस्तीन और लेबनान के बच्चों को युद्ध की हिंसा का शिकार होना पड़ा था और फिलिस्तीन ने संयुक्त राष्ट्र से इस बारे में कदम उठाने का आग्रह किया था।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली में मस्जिद के पास चला बुलडोजर…तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, बोला- खतरे में मुस्लिम इमारतें

कीव पर रूसी ड्रोन का भीषण हमला: 4 की मौत और 19 घायल, राजधानी के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान

अपनी ही टीम पर भरोसा नहीं करते ट्रंप! वेनेजुएला मिशन की नहीं थी जेडी वेंस को खबर, खुलासे से हड़कंप

फिलीपींस के सेबू शहर में लैंडफिल ढहा: मलबे में दबने से 1 की मौत, 27 से अधिक कर्मचारी लापता

इसी हिंसा का ध्यान रखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 जून को ‘इंटरनेशनल डे ऑफ इनोसेंट चिल्ड्रन ऑफ एग्रेशन’ के रूप में मानाने का निर्णय लिया था।

क्या है इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करना, दुनियाभर मने हो रहे युद्ध और हिंसा को रोकने के प्रयासों को मजबूत करना, शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण से पीड़ित बच्चों को श्रद्धांजलि देना, युद्ध और संघर्षों में बच्चों पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना और बच्चों के लिए बेहतर दुनिया बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना।

यह भी पढ़ें-अगर आपके बच्चे का स्कूल में होगा पहला दिन, तो घर पर ही सिखा दें ये 5 बातें

आक्रामकता के शिकार से बचने के लिए है इसकी जरूरत

संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास पर्याप्त नहीं हैं और इस मामले में और ज्यादा किए जाने की जरूरत है। इसके लिए हिंसक चरमपंथियों को निशाना बनाए जाने की जरूरत है।

अंतरराष्ट्रीय मानतावादी और मानव अधिकार कानूनों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि बच्चों के अधिकारों को उल्लंघन की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

What the purpose of celebrating international day of innocent children victims of aggression

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2025 | 05:00 AM

Topics:  

  • Child Care
  • Lifestyle News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.