आखिर क्या है BLA के गुस्से की वजह, क्यों किया आतंकियों ने जाफर एक्सप्रेस पर हमला; जानिए सब कुछ
Pakistan Train Hijack News: बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के प्रवक्ता जेयंद बलूच के अनुसार, संगठन ने मश्कफ, धादर और बोलन में एक योजनाबद्ध अभियान को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के तहत, उनकी सेना ने रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर..
- Written By: अमन उपाध्याय
नवभारत इटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक यात्री ट्रेन को अगवा कर लिया गया है, जिसमें सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सेना ने कोई बचाव अभियान चलाने की कोशिश की, तो वे सभी बंधकों की हत्या कर देंगे, और इसके लिए पूरी तरह से पाकिस्तानी सेना जिम्मेदार होगी। हालांकि, अब तक पाकिस्तानी सेना 80 से अधिक बंधकों को सुरक्षित छुड़ा चुकी है, जबकि शेष बंधकों की रिहाई के प्रयास अभी भी जारी हैं।
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को अपने कब्जे में ले लिया है। इस ट्रेन में 450 यात्री सवार थे। इस घटना के बाद BLA ने शहबाज शरीफ सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनके खिलाफ सैन्य अभियान चलाया गया, तो सभी बंधकों की हत्या कर दी जाएगी। फिलहाल सैकड़ों यात्री अब भी उनके कब्जे में हैं।
लड़ाकों ने ट्रेन पर नियंत्रण किया
बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के प्रवक्ता जेयंद बलूच ने बताया कि संगठन ने मश्कफ, धादर और बोलन में एक योजनाबद्ध अभियान को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई के तहत उनकी सेना ने रेलवे ट्रैक को विस्फोट से उड़ा दिया, जिससे जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा। इसके बाद बीएलए के लड़ाकों ने ट्रेन पर नियंत्रण कर लिया और यात्रियों को बंधक बना लिया। इस ऑपरेशन को मजीद ब्रिगेड, एसटीओएस और बीएलए की विशेष इकाई फतेह स्क्वाड ने मिलकर अंजाम दिया है। प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि अगर कोई सैन्य हस्तक्षेप हुआ तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Russian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
अमेरिका में सेना पर ट्रंप का शिकंजा! सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार भेजे जा रहे जेल
CPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Diplomatic Dispute: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति माइली के बिगड़े बोल! ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को बोला ‘चोर’
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
लंबे समय से स्वतंत्रता की कर रहे मांग
बलूच लोग मुख्य रूप से बलूचिस्तान के निवासी हैं, जो पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान तक फैला हुआ क्षेत्र है। बलूच समुदाय लंबे समय से अपनी स्वतंत्रता की मांग करता आ रहा है और पाकिस्तान से अलग होना चाहता है। बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, लेकिन जनसंख्या के लिहाज से यह काफी छोटा और देश के सबसे गरीब इलाकों में से एक है। यहां के लोग बलूची भाषा बोलते हैं और उनकी अपनी विशिष्ट संस्कृति है।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सक्रिय विद्रोही संगठनों में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA), बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) और बलूच रिपब्लिकन आर्मी (BRA) शामिल हैं। पाकिस्तान सरकार इन्हें आतंकवादी संगठन मानती है, जबकि ये समूह खुद को स्वतंत्रता सेनानी बताते हैं।
बलूच लोगों का है ये आरोप
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय सशस्त्र संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) लंबे समय से क्षेत्र की पूर्ण स्वतंत्रता की मांग कर रहा है। यह संगठन 2000 के दशक से पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। बलूच लोगों का आरोप है कि सरकार उनके प्राकृतिक संसाधनों, जैसे गैस, तांबा और सोना, का शोषण कर रही है और उन्हें विकास से वंचित रख रही है।
