इमरान खान के साथ अदियाला जेल में अब क्या हुआ? PTI कार्यकर्ताओं और बहनों ने काटा भयंकर बवाल

Pakistan Tehreek-e-Insaf के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनें एक हफ्ते के बाद फिर से रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर धरने पर बैठ गईं। जानिए इमरान के साथ अब क्या हुआ।
pakistan news imran khan
रावलपिंडी में भयंकर बवाल, फोटो- सोशल मीडिया
Updated on

Pakistan News: पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के तमाम लोग इमरान खान की बहनों के साथ एक बार फिर अदियाला जेल के बाहर धरने पर बैठ गए। इमरान की बहनों ने शहबाज सरकार को सीधा अल्टीमेटम दिया है कि अगर उन्हें इमरान से नहीं मिलने दिया गया तो यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी के मुताबिक अगर पाकिस्तानी सरकार 5 मिनट के  लिए भी उन्हें इमरान खान से मिलने देती तो वो आराम से चली जातीं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। नियाजी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कोर्ट के आदेश के बावजूद 4 हफ्ते से रोक

पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्थित अदियाला जेल के बाहर एक हफ्ते के बाद फिर से इमरान खान की बहनें अपने भाई से मिलने के लिए पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गईं। देर रात शुरू हुए इस प्रोटेस्ट में पार्टी के कई नेता भी उनके साथ मौजूद दिखे। पिछली बार के विरोध प्रदर्शन में जहां लगभग 100 कार्यकर्ता थे, वहीं इस बार धरने पर हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने के दौरान PTI के नेता आजादी के नारे लगाते रहे।

इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी के मुताबिक, अगर पाकिस्तानी सरकार उन्हें केवल 5 मिनट भी इमरान खान से मिल लेने देती तो वे आराम से चली जातीं। नोरीन नियाजी ने सवाल उठाया कि पता नहीं इमरान खान को किस हालत में रखा गया है और आखिर क्यों उनसे नहीं मिलने दिया जा रहा है।

बहनें और नेता आर-पार के मूड में

इस बार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनें और PTI के नेता आर-पार के मूड में हैं। उन्होंने शहबाज सरकार को सीधा अल्टीमेटम दिया है कि अगर उन्हें इमरान खान से जेल में नहीं मिलने दिया गया तो ये प्रदर्शन जारी रहेगा। याचिकाकर्ता की बहनें कोर्ट के आदेश के बावजूद बीते 4 हफ्ते से इमरान खान से नहीं मिल पाई हैं। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार और पाकिस्तानी पंजाब की मरियम नवाज सरकार अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री की बहनों को उनसे नहीं मिलने दे रही है।

पिछले हफ्ते भी जब इमरान खान की बहनों को उनसे मिलने नहीं दिया गया था तो वे धरने पर बैठ गई थीं। उस समय रात में पाकिस्तानी पुलिस ने इमरान खान की बहन नोरीन खानूम नियाजी के साथ मारपीट की थी और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था। यह घटना 26 नवंबर 2025 को सुबह 07:39 बजे अपडेट की गई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com