दिसानायके सरकार के लिए अग्निपरीक्षा शुरू, श्रीलंका में संसदीय चुनाव के लिए मतदान जारी
श्रीलंका में गुरुवार को संसदीय चुनाव के लिए मतदान प्रारंभ हो गया। ये चुनाव नए राष्ट्रपति कुमारा दिसानायके के लिये काफी महत्वपूर्ण है। दिसानयके सरकार को सत्ता में बने रहने के लिए 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट लाने होंगे।
- Written By: साक्षी सिंह
अनुरा कुमारा दिसानायके
कोलंबो: श्रीलंका में गुरुवार को संसदीय चुनाव के लिए मतदान प्रारंभ हो गया। ये चुनाव नए राष्ट्रपति कुमारा दिसानायके के लिये काफी महत्वपूर्ण है। दिसानयके सरकार को सत्ता में बने रहने के लिए 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट लाने होंगे।
श्रीलंका 225 सदस्यीय संसद वाला देश है। इस पर अगर नियंत्रण पाना है दिसानायके की पार्टी नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) को चुनाव में कम से कम 113 सीट पर जीत हासिल करनी होगी।
ये भी पढ़ें:-UAE पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत और सहयोग बढ़ाने पर होगा जोर
सम्बंधित ख़बरें
Petrol Diesel Price: अमेरिका-ईरान की ‘डील’ ने घटाए तेल के दाम, पाकिस्तान के बाद अब इस देश में सस्ता हुआ फ्यूल
अमेरिका की नजर अब श्रीलंका पर: दो सीनियर अधिकारियों का कोलंबो दौरा, सुरक्षा और ट्रेड डील पर होगी अहम चर्चा
कोलंबो से सिडनी जा रहे विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बची 233 यात्रियों की जान; देखें खौफनाक VIDEO
Sri Lanka News: सोशल मीडिया पर मशहूर बुजुर्ग केयर सेंटर में आग से 12 की मौत; डायरेक्टर गिरफ्तार
ये चुनाव मार्क्सवादी विचारधारा के प्रति झुकाव रखने वाले देश के नए राष्ट्रपति दिसानायके के लिए आर्थिक सुधार के वादों को पूरा करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसी साल के सितंबर में हुए चुनाव में सबसे ज्यादा वोट पाने वाली पार्टी एनपीपी रही।
NPP देश का नया राजनीतिक दल
एनपीपी का गठन 2019 में किया गया था। यह श्रीलंका के राजनीतिक परिदृश्य में अपेक्षाकृत नया दल है। पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसके कई उम्मीदवार राजनीति में नए चेहरे हैं। साथ ही इनका मुकाबला देश के अन्य पुराने दलों के उम्मीदवारों से हैं।
दिसानायके के प्रतिद्वंदी हैं साजिथ प्रेमदासा
पिछली चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे साजिथ प्रेमदासा और उनकी पार्टी यूनाइटेड पीपुल्स पावर यानी एनपीपी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं। श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है। ऐसे में ये चुनाव देश की दिशा और दशा निर्धारित करने के लिहाज से काफी अहम हैं। कुल 8821 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:-राष्ट्रपति चुनाव के बाद पहली बार मिले जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप, सत्ता सौंपने को लेकर हुई चर्चा
बता दें कि श्रीलंका में 21 सितंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अनुरा कुमारा दिसानायके को जीत हासिल हुई थी। लेकिन वह 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने में विफल रहे थे। जिसके बाद दिसानायके अपने भ्रष्टाचार विरोधी जवाबदेही सुधारवादी कार्यक्रम को लागू करने के लिए मजबूत संसद की वकालत कर रहे हैं।
