Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खत्म हो जाएगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन को सता रहा EU का खौफ, डोनाल्ड ट्रंप से तीसरी बार ढाई घंटे बात

यूक्रेन को पटखनी दिए बिना चैन की सांस न लेने का इरादा रखने वाले पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सोमवार को दो घंटे से भी ज्यादा देर तक फोन पर बातचीत की। ट्रंप ने पुतिन से हुई बातचीत को सकारात्म भी बताया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: May 20, 2025 | 07:44 AM

व्लोदिमिर जेलेंस्की, डोनाल्ड ट्रंप व व्लादिमीर पुतिन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मॉस्को: डर सबको लगता है…गला सबका सूखता है…अरे नहीं! आप ग़लत सोच रहे हैं। हम माउंटेन ड्यू का एड नहीं कर रहे बल्कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ताजा हाल बयां कर रहे हैं, जो कि अपने बेबाक अंदाज और एटीट्यूड के लिए जाने जाते हैं। पर अब वो बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। जिसके पीछे EU यानी यूरोपियन यूनियन के बैन वजह बने हुए हैं।

यूक्रेन को पटखनी दिए बिना चैन की सांस न लेने का इरादा रखने वाले पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सोमवार को दो घंटे से भी ज्यादा देर तक फोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन से हुई बातचीत को सकारात्म भी बताया और कहा कि वे युद्ध विराम की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर, जेलेंस्की ने पुतिन के युद्ध विराम के इरादों पर संदेह जताया है।

क्यों बदला राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का रुख?

2 घंटे से ज्यादा की इस बातचीत के बाद पुतिन ने कहा कि सीधी बातचीत की प्रक्रिया को देखते हुए कहा जा सकता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सही समझौते हो जाते हैं तो रूस और यूक्रेन के बीच कुछ समय के लिए युद्ध विराम संभव है। हालांकि युद्ध विराम को लेकर पुतिन का रुख बदला हुआ नजर आ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

मिडिल ईस्ट अलर्ट पर! ट्रंप की धमकियों से घबराए गल्फ देश, क्या ईरान में छिड़ने वाला है महायुद्ध?

पुतिन का नाम लेते ही घबरा गए अमेरीकी राष्ट्रपति, रूस पर हमले को लेकर ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

पुराने घाव फिर कुरेदेंगे ट्रंप! एक जिद से खतरे में 40 देशों का भविष्य, ग्रीनलैंड पर US खुद सवालों के घेरे में

रेजा पहलवी ने ट्रंप को भेजा ‘इमरजेंसी’ मैसेज, क्या ईरान में होगी राजशाही की वापसी?

पुतिन के इस बदले हुए रुख के पीछे की वजह मंगलवार को यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा रूस पर लगाए जाने वाले नए प्रतिबंध माने जा रहे हैं। इन नए प्रतिबंधों के तहत यूरोपियन यूनियन 200 रूसी जहाज, 30 कंपनियां और 75 संगठन या लोगों पर बैन लगा सकता है।

जल्द ही बातचीत करेंगे रूस-यूक्रेन: ट्रंप

पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि रूस इस “रक्तपात” के खत्म होने के बाद अमेरिका के साथ उच्च स्तरीय व्यापार करना चाहता है और मैं भी इस बात से सहमत हूं। रूस के लिए व्यापार बढ़ाकर बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने का बेहतरीन अवसर है। इसकी संभावनाएं असीमित हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जल्द ही बातचीत शुरू होगी।

डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन ने 3 बार की बात

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और व्लादिमीर जेलेंस्की के बीच तीखी नोकझोंक के बाद युद्ध विराम वार्ता टलती नजर आई। हालांकि ट्रंप ने एक बार फिर इसको लेकर पहल की है, जिसके लिए पुतिन ने उनका आभार भी जताया है। युद्ध विराम को लेकर ट्रंप और पुतिन के बीच अब तक 3 बार बातचीत हो चुकी है।

जंग न जीती एक…मेडल टंगे अनेक! पदकों से क्यों सजी है पाकिस्तानी जनरल आसिम मुनीर की छाती?

पहली बातचीत फरवरी में, दूसरी बार मार्च में और तीसरी बार मई में हुई थी, जो सबसे लंबी रही है। इस बातचीत के बाद पूरी दुनिया में माना जा रहा है कि जल्द ही युद्ध विराम समझौते होंगे और 3 साल से चल रहा यह युद्ध खत्म हो जाएगा। ऐसे में देखना होगा कि ट्रंप की यह बातचीत और प्रयास कितनी सफलता दिला पाते हैं।

बातचीत के बाद ट्रंप ने किसे जानकारी दी?

ट्रंप ने कहा कि पुतिन से बातचीत के तुरंत बाद उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की, यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ और फ़िनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को इस बातचीत के बारे में जानकारी दी।

कई बार हो चुकी है युद्ध विराम की कोशिश

रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए कई बार बातचीत हो चुकी है। कभी पुतिन की तो कभी ज़ेलेंस्की की नाराज़गी की वजह से अब तक यह युद्ध विराम नहीं हो पाया है। पिछले दिनों इस्तांबुल में हुई बातचीत से पुतिन ने खुद को अलग कर लिया था, जिसके बाद कई देशों ने इस पर नाराज़गी जताई थी। साथ ही कार्रवाई या प्रतिबंध लगाने की बात भी कही थी।

EU ने दिया था मंगलवार तक का अल्टीमेटम

ट्रंप और पुतिन के बीच हुई इस बातचीत की टाइमिंग को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह बातचीत यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा रूस पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों से कुछ घंटे पहले ही हुई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 16 मई को तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल नहीं हुए थे। यही वजह है कि उन पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी और इसके लिए मंगलवार तक का अल्टीमेटम दिया गया था।

Vladimir putin is worried about new sanctions of european union donald trump

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2025 | 07:44 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Russia-Ukaraine War
  • Vladimir Putin
  • Volodymyr Zelenskyy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.