Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस शख्स की अजीब हरकत, खुद को ही 200 बार जहरीले सांपों से कटवाया, फिर…

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Jun 15, 2022 | 04:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई अजीबोगरीब ख़बरें वायरल (Viral News) होती रहती है। कुछ खबरें ऐसी होती है, जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे। अब ऐसी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, एक शख्स को जहरीलें सांपों ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 200 से ज्यादा बार काटा है। इसके बाद भी शख्स आज बिलकुल ठीक है। इनमें कई जहरीलें सांपों के नाम शामिल है। हैरानी की बात यह है कि,शख्स जानबूझकर इन सांपों से खुद को कटवाते हैं, ताकि फर्स्ट यूनिवर्सल एंटी-वेनम बनाया जा सके। 

दरअसल, फर्स्ट यूनिवर्सल एंटी-वेनम एक ऐसी दवाई है, जिससे शरीर में सांप के जहर के असर को खत्म किया जा सकता है। जहरीलें सापों से खुद कटवाने वाले शख्स का नाम टिम फ्रीडे (Tim Friede) है। 53 साल के टिम फ्रीडे  अमेरिका के विस्कॉन्सिन के रहनेवाले हैं। उन्होंने अपने घर में कई तरह के सांपों को पाल रखा था। 

आमतौर पर एक सांप के काटने पर उन्हें कोई फरक नहीं पड़ता। लेकिन, साल 2001 में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके कारण उनकी जान मुश्किल में फंस गयी थी। टिम फ्रीडे को एक दो जहरीले कोबरा सांपों ने काटा था। जिस वजह से उनकी हालत ख़राब हो गयी थी। 

सम्बंधित ख़बरें

CRPF में 9175 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

IPL 2026 के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, BCCI ने इन मुकाबले के वेन्यू में किया अदला-बदली; जानें वजह

Adhik Maas upay:अधिक मास में बिना ढोल पीटे कर लें ये चमत्कारी उपाय, खुल जाएगी किस्मत! दूर होगी पैसों की तंगी!

Unnat Krishi Mahotsav: ‘अन्नदाता अब ऊर्जादाता भी बनेगा’, रायसेन में गडकरी और शिवराज ने दिखाया खेती का भविष्य

टिम ने उस घटना को याद करते हुए नेशनल जियोग्राफी को बताया- ‘मुझे 1 घंटे में ही दो कोबरा सांपों ने बैक-टू-बैक काट लिया था। मैं लगभग मर चुका था। यह मजाकिया बिल्कुल नहीं था। उस समय मैं सिर्फ एक समय पर एक सांप का काटना झेल सकता था। लेकिन, मुझे सांपों ने काटा था। सांपों के हमले के बाद मुझे हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां मैं 4 दिनों तक कोमा में था।’ 

टीम ने बताया कि, होश में आने के बाद उन्होंने सांपों के साथ ही काम करने का फैसला कर लिया। अब वह कैलिफोर्निया वैक्सीनेशन रिसर्च कंपनी सेंटी वैक्स के डायरेक्टर ऑफ हरपेटोलॉजी के हेड बन चुके हैं।बता दें कि, रिसर्च के दौरान, टिम ने खुद को जहरीले सांपों से 200 से ज्यादा बार काटवाया है। वह एक यूनिवर्सल एंटी-वेनम बनाना चाहते हैं ताकि किसी भी सांप के काटने का इलाज किया जा सके।टिम ने आगे बताया कि- जब भी सांप उन्हें काटते हैं तब बहुत दर्द होता है। ऐसा लगता है जैसे मानों एक साथ 100 मधुमक्खियों ने काटा हो। 

WHO का मानना है कि साल में करीब 54 लाख लोगों को सांप काटते हैं। इनमें से 81,000 से लेकर 1,38,000 लोगों की जान चली जाती है। साल 2020 की एक स्टडी के अनुसार, साल 2000 से 2019 के बीच भारत में 12 लाख लोगों की मौत सांप काटने की वजह से हो गई थी। 

Viral news man bitten by venomous snakes 200 times trying to create universal anti venom

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2022 | 04:36 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.