Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एशिया में युद्द का खतरा, हो सकती है चीन और अमेरिका में जंग! जानें कैसे तैयार हो रही रणनीति

अमेरिका ने चीन के सैटेलाइट नेटवर्क को कमजोर करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी स्पेस फोर्स ऐसे जैमर्स तैनात करेगी, जो चीन के सैटेलाइट्स के संचार को बाधित कर सकते हैं।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 13, 2025 | 03:23 PM

सैटेलाइट की फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: चीन और अमेरिका का टकराव तो लगभग हर क्षेत्र में देखने को मिलता है लेकिन अब इस टकराव का अब अंतरिक्ष में भी दिखने लगा है। अमेरिका ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन के सैटलाइट संचार को रोकने के लिए एक नया कदम उठाया है। अमेरिकी स्पेस फोर्स अब ऐसे जैमर्स तैनात करेगी, जो चीन के सैटलाइट के संचार को बाधित कर सकते हैं।

यह कदम चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए लिया गया है। इससे साफ है कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक, सैन्य और आर्थिक टकराव के साथ-साथ अंतरिक्ष में भी खींचतान बढ़ रही है।

सैटेलाइट से मिलने वाली जानकारी को करेगा नष्ट

अमेरिका ने चीन के बढ़ते सैटेलाइट नेटवर्क, खासकर याओगन सीरीज सैटेलाइट्स को निशाना बनाने की योजना बनाई है। ये सैटेलाइट्स अमेरिका और उसके सहयोगियों की सैन्य गतिविधियों पर निगरानी रखते हैं। अमेरिका नए जैमर्स का इस्तेमाल करेगा, जो चीन के सैटेलाइट से मिलने वाली जानकारी को नष्ट कर देंगे। इससे चीन की निगरानी क्षमता कमजोर हो जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

Quad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी

India Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा

Quad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’

Quad Summit: नई दिल्ली में शुरू हुई क्वाड समिट, विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे क्वाड बैठक की अध्यक्षता

चीन के सैटेलाइट से निगरानी पर अमेरिका चिंतित

चीन के याओगन सीरीज सैटेलाइट छोटे से छोटे टारगेट यहां तक कि कारों को भी सटीकता से ट्रैक कर सकते हैं। ये सैटेलाइट भारत-प्रशांत क्षेत्र में लगातार निगरानी करते हैं, जिससे अमेरिका और उसके सहयोगियों की सुरक्षा पर नई चुनौती खड़ी हो गई है।

अमेरिका ने इन सैटेलाइट्स को अपनी सैन्य गतिविधियों के लिए खतरनाक बताया है। हाल ही में फ्लोरिडा में आयोजित स्पेसपावर सम्मेलन में अमेरिका की स्पेस फोर्स के अधिकारियों ने इस मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई। उनका मानना है कि ये सैटेलाइट अमेरिका और उसके मित्र देशों के लिए रणनीतिक खतरा बन सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक जंग का खतरा

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंतरिक्ष सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका अंतरिक्ष में जैमर्स तैनात करता है, तो चीन भी इसके जवाब में नई तकनीक विकसित करेगा। यह स्थिति इलेक्ट्रॉनिक युद्ध का रूप ले सकती है। जैसे रूस ने यूक्रेन युद्ध के दौरान स्टारलिंक सैटेलाइट को जैम करने की कोशिश की थी, वैसे ही चीन भी अमेरिका के जैमर्स को निशाना बना सकता है। इसके लिए चीन एंटी-रडार मिसाइलें और ड्रोन तैनात कर सकता है।

विदेश की अन्य खबरों को पढ‍़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसके अलावा, चीन अपनी इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमता को भी लगातार बढ़ा रहा है। इससे भविष्य में अमेरिका और चीन के बीच नई तरह की सैन्य होड़ शुरू हो सकती है, जो अंतरिक्ष में तनाव बढ़ाने का कारण बनेगी।

चीन की बढ़ती अंतरिक्ष ताकत से अमेरिका की चिंताएं बढ़ीं

अंतरिक्ष सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका और चीन के बीच अंतरिक्ष में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का असर भविष्य के सैन्य अभियानों पर साफ दिखेगा। चीन अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं को तेजी से विकसित कर रहा है, जिससे अमेरिका के लिए चुनौतियां बढ़ रही हैं।

चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने हाल के वर्षों में बड़ी प्रगति की है, जिससे उसकी ताकत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है। इस बढ़ती ताकत का मुकाबला करने के लिए अमेरिका को अपनी अंतरिक्ष सेना की भूमिका को और मजबूत करना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरिक्ष अब केवल खोज और विज्ञान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सैन्य रणनीतियों का भी अहम हिस्सा बन गया है।

Us to deploy jammers to intercept china yaogan series satellite communications in indo pacific region

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2025 | 07:09 AM

Topics:  

  • China News
  • Indo-Pacific
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.