कोई भी गड़बड़ हुई तो…वेनेजुएला में खत्म नहीं हुआ अमेरिकी अभियान, ट्रंप ने इस नेता को दी खुली धमकी
US-Venezuela Conflict: मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के गृह मंत्री दियोसदादो कैबेलो को धमकी दी है और डेल्सी रोड्रिगेज का समर्थन करने के लिए कहा है।
- Written By: अक्षय साहू
वेनेजुएला के गृह मंत्री दियोसदादो कैबेलो (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Warns Venezuela Interior Minister: वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाला प्रशासन अब अगला कदम तय करता दिख रहा है। इस बार अमेरिका की नजर वेनेजुएला के प्रभावशाली गृह मंत्री दियोसदादो कैबेलो पर है। वॉशिंगटन ने कैबेलो को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा राजनीतिक हालात में उनकी भूमिका अहम है और अगर कुछ गड़बड़ होता है तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
सूत्रों के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने मध्यस्थों के जरिए कैबेलो तक यह संकेत पहुंचाया है कि यदि उन्होंने अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ मिलकर अमेरिकी शर्तों का पालन नहीं किया, तो उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। यहां तक कि यह भी जताया गया है कि टकराव की स्थिति में उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इस चेतावनी को अमेरिका की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तौर पर देखा जा रहा है।
कौन है दियोसदादो कैबेलो?
दियोसदादो कैबेलो को निकोलस मादुरो का सबसे भरोसेमंद और सख्त सहयोगी माना जाता है। सुरक्षा बलों पर उनका मजबूत नियंत्रण है, जिन पर मानवाधिकार उल्लंघनों के आरोप लगते रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों को आशंका है कि कैबेलो और डेल्सी रोड्रिगेज के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया को कमजोर कर सकती है। इसी वजह से अमेरिका हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
PM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत
I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
रॉयटर्स के मुताबिक ट्रंप प्रशासन फिलहाल मादुरो के कुछ वफादार नेताओं को अस्थायी शासक के रूप में इस्तेमाल करना चाहता है, ताकि देश में अराजकता न फैले। हालांकि लंबी अवधि में अमेरिका की योजना कैबेलो को सत्ता से बाहर करने और संभवतः उन्हें निर्वासन में भेजने की है। यह रणनीति चरणबद्ध तरीके से लागू की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका से सीधे जंग की तैयारी! रूस ने वेनेजुएला के पास तैनात की पनडुब्बी-युद्धपोत, मचा हड़कंप
रक्षा मंत्री व्लादिमीर पाद्रीनो पर भी निशाना
कैबेलो के साथ-साथ अमेरिका की नजर रक्षा मंत्री व्लादिमीर पाद्रीनो पर भी है, जिन पर ड्रग तस्करी के आरोप और इनाम की बात कही जाती है। वॉशिंगटन डेल्सी रोड्रिगेज को सत्ता संक्रमण की अहम कड़ी मानता है। अमेरिका चाहता है कि उनके नेतृत्व में तेल क्षेत्र खोला जाए, ड्रग तस्करी रोकी जाए और क्यूबा व ईरान से रिश्ते समाप्त हों। दबाव के लिए विदेशों में मौजूद संपत्तियों की पहचान भी की गई है।
