- Hindi News »
- World »
- Us Taliban Tension Bagram Airbase Trump Warning
जंग का नया अखाड़ा तैयार! US और पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी, बगराम एयरबेस पर तालिबान ने बनाया प्लान
Bagram Airbase: अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस को लेकर अमेरिका और तालिबान के बीच टकराव तेज हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयरबेस पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने की चेतावनी दी है।
- Written By: अमन उपाध्याय

बगराम एयरबेस पर US और तालिबान आमनेे-सामने, ( डिजाइन फोटो)
Afghanistan US Conflict: अफगानिस्तान का बगराम एयरबेस फिर से विवाद का केंद्र बनता दिख रहा है। अमेरिका इसे दोबारा अपने नियंत्रण में लेना चाहता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह एयरबेस अमेरिका की बनाई हुई संपत्ति है और अगर तालिबान इसे वापस नहीं करता, तो परिणाम गंभीर होंगे।
इसके जवाब में तालिबान ने साफ कर दिया कि वह अपनी जमीन का कोई हिस्सा अमेरिका को नहीं देगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका बगराम एयरबेस पर फिर से कब्जे की कोशिश करता है, तो वे युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही तालिबान ने पाकिस्तान को भी चेताया है कि यदि वह अमेरिका की मदद करता है, तो उसे भी सीधे निशाना बनाया जाएगा।
बंद कमरे में बैठक
कंधार में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में अफगान तालिबान ने यह वचन दिया है कि वे अमेरिका को दोबारा बगराम एयरबेस पर कब्जा करने की अनुमति नहीं देंगे। तालिबान के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक मीडिया को बताया कि इसके तहत सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने अपने शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों, खुफिया प्रमुखों, सैन्य कमांडरों और उलेमा परिषद के सदस्यों के साथ एक बंद कमरे में बैठक की।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
पाकिस्तान को चेतावनी
तालिबानी नेताओं की हालिया बैठक में अमेरिका को युद्ध की धमकी देने के साथ ही पाकिस्तान को भी चेताया गया है। तालिबान के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, नेताओं ने स्पष्ट किया कि अगर पाकिस्तान किसी भी तरह—चाहे सैन्य या कूटनीतिक से अमेरिका का समर्थन करता है, तो उसे दुश्मन देश माना जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तालिबान ने निर्णय लिया है कि इस स्थिति के बारे में रूस, चीन, ईरान, पाकिस्तान, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और भारत को भी अपने रुख से अवगत कराएगा।
ट्रंप की तालिबान को चेतावनी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान को चेतावनी दी है और बगराम एयरबेस पर दोबारा नियंत्रण स्थापित करने की अपनी इच्छा जताई है। ट्रंप का कहना है कि यह एयरबेस चीन की परमाणु गतिविधियों के बहुत करीब स्थित है, इसलिए अमेरिका के लिए इसे फिर से हासिल करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें:- नींद में सो रहे थे लोग… तभी अचानक बरसी मौत, स्थानीय विधायक ने खोली पाक सेना की पोल, मचा हड़कंप
ट्रंप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस अमेरिका को वापस नहीं देता, तो इसका परिणाम गंभीर होगा। इससे पहले ब्रिटेन दौरे के दौरान भी उन्होंने बगराम एयरबेस का जिक्र किया और कहा कि यह दुनिया के सबसे बड़े एयरबेस में से एक है जिसे अमेरिका ने छोड़ दिया था, लेकिन अब सुरक्षा कारणों से इसे वापस पाने की जरूरत है।
किसने बनाया था इस एयरबेस को?
बगराम एयरबेस अफगानिस्तान के परवान प्रांत में, राजधानी काबुल से लगभग 60 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। इसकी स्थापना सबसे पहले 1950 के दशक में रूस ने की थी। 2001 में जब अमेरिका ने तालिबान को सत्ता से हटाने के बाद इस एयरबेस पर कब्ज़ा किया। उस समय तक एयरबेस युद्ध के कारण काफी नुकसान झेल चुका था। इसके बाद अमेरिका ने इसे पुनः विकसित किया और यह अब लगभग 77 वर्ग किलोमीटर में फैला एक विशाल सैन्य स्थल बन गया है।
Us taliban tension bagram airbase trump warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM












