Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छात्र आंदोलन, विरोध प्रदर्शन और वीजा रद्द! भारतीय छात्रा अमेरिका से निर्वासित, जानें पूरी कहानी

अमेरिकी अधिकारियों ने रंजनी श्रीनिवासन के वीजा आवेदन में कोलंबिया यूनिवर्सिटी के पास हुए एक प्रोटेस्ट के दौरान उनकी भागीदारी का जिक्र करके उनका वीजा रद्द कर दिया। श्रीनिवासन ने इसकी जानकारी नही दी थी।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Mar 16, 2025 | 08:51 PM

रंजनी श्रीनिवासन (फोटो सोर्स -सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: कोलंबिया यूनिवर्सिटी की भारतीय छात्रा रंजन श्रीनिवासन को अमेरिका से खुद को निर्वासित करना पड़ा, जब उनके वीज़ा को अचानक रद्द कर दिया गया। उन्होंने इसे एक डरावना सपना बताया है, और कहा कि उन्हें ऐसा माहौल महसूस हो रहा है जहां जरा-सी राजनीतिक अभिव्यक्ति से खुद को गंभीर खतरे में डाल सकती है। 37 वर्षीय रंजनी श्रीनिवासन, जो शहरी योजना (अर्बन प्लानिंग) में पीएचडी कर रही थीं, ने अमेरिकी सरकार के सीबीपी होम ऐप का इस्तेमाल कर 11 मार्च 2025 को खुद को निर्वासित कर दिया। उन्होंने कहा कि माहौल इतना तनावपूर्ण और असुरक्षित लग रहा था कि उन्हें तुरंत फैसला लेना पड़ा।

फैसला और उसके पीछे की पूरी कहानी

रंजनी के मुताबिक आज की दुनिया में सोशल मीडिया पर जरा सी बात कहना भी किसी को आतंकी समर्थक करार देने और जीवन के लिए खतरा महसूस कराने के लिए काफी हो सकता है। रंजनी का नाम उस समय चर्चा में आया, जब अमेरिका में इज़राइल-हमास युद्ध के बाद कोलंबिया यूनिवर्सिटी और अन्य जगहों पर प्रोपलस्तीन प्रदर्शनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अमेरिकी प्रशासन ने कुछ विदेशी छात्रों को खास तौर पर निशाना बनाया, और उनमें से एक रंजन भी थीं।

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वीजा रद्द होने की असली वजह

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी के अधिकारियों ने उनकी वीज़ा नवीनीकरण (रिन्युअल) प्रक्रिया के दौरान पाया कि उन्होंने दो अदालत समन (कोर्ट समन) की जानकारी नहीं दी थी। पिछले साल कोलंबिया यूनिवर्सिटी के पास हुए एक प्रोटेस्ट के दौरान रंजनी को गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपने अपार्टमेंट लौट रही थीं। उस दिन प्रदर्शनकारियों ने हैमिल्टन हॉल पर कब्जा कर लिया था, लेकिन उनका का दावा है कि वह उसमें शामिल नहीं थीं। पुलिस ने उन्हें भीड़ के बीच फंसने के कारण गिरफ़्तार किया और उनके खिलाफ यातायात बाधित करने और भीड़ से अलग न होने का आरोप लगाया। बाद में अदालत ने यह मामला खारिज कर दिया और उनके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं बना।

राजनीतिक साजिश या कानूनी कार्रवाई

रंजनी श्रीनिवासन का मामला अमेरिका में अभिव्यक्ति की आज़ादी और इमिग्रेशन नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अमेरिकी सरकार इसे कानूनी कार्रवाई कह रही है, लेकिन कई लोग इसे राजनीतिक साजिश मान रहे हैं। उनके वकील ने कहा कि वह सिर्फ घर लौट रही थीं और गलती से भीड़ में फंस गईं थी। अदालत ने भी उन्हें निर्दोष पाया, फिर भी उन पर इतनी सख्त कार्रवाई क्यों की गई। श्रीनिवासन अब एक अनिश्चित भविष्य की ओर देख रही हैं। क्या यह कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा था, या उन्हें सिर्फ उनकी राजनीतिक विचारधारा की वजह से निशाना बनाया गया है।

Us student ranjani srinivasan movement protests and visa cancellation indian student deported america know the whole story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2025 | 08:13 PM

Topics:  

  • America News
  • Students Protest
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

निमिषा को बचाने के लिए 8 करोड़ मांग रही सरकार? सोशल मीडिया पर शुरू हुआ कैंपेन, सामने आ गई असलियत

2

ब्रिटेन में बुजुर्ग सिखों पर बर्बर हमला…पगड़ी गिराई, लात-घूंसो से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

3

ताबड़तोड़ फायरिंग! अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में मचा हड़कंप, 2 लोगों की मौत 3 घायल

4

VIDEO: माइक ने खोली पोल! मैक्रों के कान में पुतिन को लेकर ये क्या कह गए ट्रंप, दुनिया में मचा तहलका

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.