अमेरिका में शटडाउन से एयर ट्रैफिक ठप! 1000 से अधिक फ्लाइट्स रद्द, दुनिया भर में मचा ‘हाहाकार’
US Government Shutdown: अमेरिका में सरकारी शटडाउन के कारण लगातार दूसरे दिन 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं। 40 प्रमुख हवाई अड्डे प्रभावित हैं और यह संकट वैश्विक व्यापार के लिए चुनौतीपूर्ण है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोचो, सोर्स- सोशल मीडिया
Shutdown in America: अमेरिका में सरकारी ‘शटडाउन’ ने हाहाकार मचा रखा है। फंडिंग की कमी से सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रमुख विमानन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द की हैं। इस कारण से हवाई यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने 40 प्रमुख हवाई अड्डों पर यातायात सीमित करने का आदेश दिया है।
अमेरिका में सरकारी ‘शटडाउन’ के चलते संकट गहरा गया है। फंडिंग की कमी के कारण सरकारी सेवाएं ठप होने लगी हैं। यह शटडाउन रिकॉर्ड 39 दिनों तक जारी है। इसका सबसे ज़्यादा असर हवाई यात्रा पर पड़ रहा है। शनिवार को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं और 5,000 उड़ानें विलंबित (देरी) हो गईं। कुल मिलाकर, फ्लाइटअवेयर के अनुसार, 6,000 से अधिक उड़ानें बाधित रहीं। अमेरिकी कर्मचारियों को बिना वेतन काम करना पड़ रहा है। इससे कई शहरों में कर्मचारियों को खाने-पीने के लाले पड़ गए हैं।
40 प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ान क्षमता में कटौती
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के सरकारी कामकाज बंद होने के कारण, देशभर के 40 प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ानों को सीमित करने का आदेश जारी हुआ है। उड़ानों में व्यापक व्यवधान का मुख्य कारण कर्मचारियों की कमी है, क्योंकि हवाई यातायात नियंत्रकों (ATC) को एक महीने से अधिक समय से भुगतान नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Trump Jinping Meeting: क्या सुलझेंगे वैश्विक विवाद? AI और ताइवान जैसे बड़े मुद्दों पर दुनिया भर की नजरें टिकीं
व्हाइट हाउस शूटआउट केस में बड़ा मोड़! आरोपी शख्स ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, अब क्या करेंगे ट्रंप?
क्रूज शिप पर हंतावायरस का खौफनाक हमला, कई देशों में फैला संक्रमण; अमेरिका-फ्रांस में मचा हड़कंप
NEET UG Paaper Leak: नीट यूजी परीक्षा के पहले ही लीक हो गया था पेपर! सैंपल से मिले 140 सवाल, हुआ बड़ा खुलासा
एफएए उन नियंत्रकों पर तनाव कम करने के लिए उड़ानों में कटौती कर रहा है जो बिना वेतन के काम कर रहे हैं और लगातार काम से छुट्टी ले रहे हैं। न्यूयॉर्क शहर के आसपास के पूर्वी तट के कई हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द और विलंबित रहीं। उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह सबसे अधिक प्रभाव पड़ा, जहां दोपहर तक 130 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा, अटलांटा, शिकागो, डेनवर और न्यू जर्सी के न्यूार्क हवाई अड्डों पर भी व्यापक व्यवधान देखे गए।
अर्थव्यवस्था और वैश्विक व्यापार पर पड़ा भारी असर
विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि शटडाउन जारी रहा तो इसका असर यात्रा उद्योग और अर्थव्यवस्था पर और गहरा हो सकता है। यदि शटडाउन लंबा खिंचा, तो रद्द हुई उड़ानों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। एफएए ने घोषणा की है कि 14 नवंबर तक उड़ानों में 10 प्रतिशत तक की और कमी की जाएगी।
हजारों स्थानीय कर्मचारी बिना वेतन के
शटडाउन का असर अब केवल घरेलू स्तर तक सीमित नहीं है। यह अब दूसरे देशों तक पहुंच गया है। शटडाउन शुरू होने के लगभग छह सप्ताह बाद, अमेरिकी सैन्य अड्डों पर कार्यरत यूरोपीय देशों (जैसे इटली, पुर्तगाल और अन्य जगहों) के हजारों स्थानीय कर्मचारी बिना वेतन के काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV बंद, आधी रात को पिकअप की एंट्री, RJD के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब
कुछ मामलों में, मेजबान देशों ने अस्थायी रूप से बिलों का भुगतान किया है, इस उम्मीद में कि अमेरिका बाद में इसकी भरपाई करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े नुकसान से बचने के लिए इस चुनौतीपूर्ण संकट का समाधान जल्द निकालना आवश्यक है।
