Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोरिया के आगे झुकें डोनाल्ड ट्रंप, पहले पकड़े 300 कर्मचारी, अब दिया रिलीज करने का ऑर्डर

US-South Korea: ट्रंप प्रशासन ने जॉर्जिया में हुंडई प्लांट पर रेड कर 300 से अधिक कोरियाई कर्मचारियों को अवैध प्रवास के आरोप में गिरफ्तार किया; रिहाई के लिए अमेरिका-दक्षिण कोरिया में बातचीत सफल रही।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Sep 07, 2025 | 08:07 PM

अमेरिका में पकड़े गए दक्षिण कोरियाई श्रमिक रिहा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

South Korean Workers Arrested in US: ट्रंप प्रशासन ने रविवार को अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में अप्रवासी नागरिकों पर बड़ी कार्रवाई की। अमेरिकी प्रशासन ने जॉर्जिया में हुंडई कंपनी के एक प्लांट पर रेड डालकर 300 से ज्यादा कोरियाई कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। आरोप था कि ये लोग गलत तरीके से अमेरिका आए थे।

जानकारी के मुताबिक, इन कर्मचारियों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अप्रवासी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया था। दक्षिण कोरियाई सरकार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों के छोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और उन्हें वापस दक्षिण कोरिया भेजा जाएगा।

रिहाई की औपचारिकता पूरी

राष्ट्रपति कार्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ कांग हून-सिक ने बताया कि कोरिया और अमेरिका के बीच कर्मचारियों की रिहाई को लेकर बातचीत सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। अब केवल कुछ औपचारिक सरकारी प्रक्रियाएं बाकी हैं। इसके बाद दक्षिण कोरिया इन लोगों को वापस लाने के लिए एक विशेष विमान भेजेगा।

सोशल मीडिया पर इस छापेमारी के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन्स (HSI) के अधिकारी कर्मचारियों को बस के सामने खड़े होकर हाथ आगे करने का निर्देश देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनकी तलाशी ली जा रही है।

ट्रंप के साथ रिश्तों को लेकर तनाव

यह छापेमारी ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच आयातित वस्तुओं पर टैरिफ को लेकर तनाव अपने चरम पर है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई है। अरबों डॉलर की व्यापारिक डील को लेकर मतभेद जारी हैं, और इसके जवाब में दक्षिण कोरिया ने अमेरिका से आने वाले कुछ उत्पादों पर टैरिफ लगा दिया है।

यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में एक महीने में तीसरी बार इंटरनेट बंद, कुछ बड़ा करने की फिराक में मुल्ला मुनीर की फौज

अगले महीने कोरिया जाएंगे ट्रंप

दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका के रिश्ते इतने तनाव पूर्ण हो गए हैं कि, अमेरिकी राष्ट्रपति इसे सुझाने के लिए अगले महीने खुद सियोल जाने की तैयारी में है। ट्रंप अक्टूबर में दक्षिण कोरिया दौरे पर जा सकते हैं। जहां वो एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर सकतें हैं।

Us releases 300 korean workers after trump order following arrests

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2025 | 08:05 PM

Topics:  

  • America News
  • South Korea
  • Tariff War
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘हम नहीं झुकेंगे…’ ,रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिकी बैन पर भड़के पुतिन, ट्रंप को दे दी धमकी

2

कुर्सी पर खतरा देख शहबाज-मुनीर ने रची नई साज‍िश…अपने ही पालतू पर लगाया बैन, भारी पड़ सकता है फैसला

3

‘वेस्ट बैंक पर कब्जा किया…तो,’ इजरायल की इस हरकत पर भड़के ट्रंप के डिप्टी, नेतन्याहू को दे दी धमकी

4

चीन ने एक्टिव किया ताइवान पर कब्जे का प्लान…बॉर्डर किया सील, फाइटर जेट लगा रहे चक्कर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.