अमेरिका में आज राष्ट्रपति के लिए होगा मतदान, डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस किसके सिर सजेगा ताज?
अमेरिका में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान होंगे। इस बार राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी और वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी व पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला है।
- Written By: प्रीति शर्मा
कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप (सौ. सोशल मीडिया)
US Presidential Election 2024: अमेरिका में आज यानी 05 नवंबर को नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान होंगे। इस बार राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी व पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। अमेरिकी स्थानीय समय के अनुसार अलग-अलग राज्यों में मतदान सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच शुरू होंगे। वहीं ज्यादातर मतदान केंद्र में प्रक्रिया शाम 7 से 11 बजे के बीच बंद हो जाएगी।
जानकारी के अनुसार डाक मतदान जैसी सुविधाओं के चलते करीब 7 लाख 80 करोड़ से ज्यादा लोग अपने मतदान का प्रयोग कर चुके हैं। जिसमें राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल है। बता दें कि इससे पहले हुए चुनाव में कुल 10.1 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने अग्रिम मतदान किया था। कोविड 19 की वजह से पिछली बार चुनाव डाक मतपत्र जैसी अग्रिम मतदान सुविधाओं का ज्यादा इस्तेमाल किया गया था।
कब आएंगे चुनाव परिणाम
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछली बार डाक से मिले मतपत्रों में धांधली का आरोप लगाया था। इस बार उन्होंने अपने समर्थकों से मतदान केंद्रों पर पहले से ही ध्यान केंद्रित करने के लिए आह्वान किया है। अमेरिका में मतदान आज समाप्त हो जाएंग। लेकिन इसके परिणामों को आने में समय लग सकता है। माना जा रहा है कि नए राष्ट्रपति पद की शपथ जनवरी 2025 में ली जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों को संबोधित करते हुए उन ओपिनियन पोल को फर्जी बताया जो कमला हैरिस को मुकाबले में बता रहे थे। उन्होंने हैरिस को कमजोर और असंतुलित करार दिया। ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट प्रत्याशी के जीतने पर दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध के करीब पहुंच सकती है जबकि उनके जीतने पर अमेरिका का पुराना गौरव और समृद्धि वापस आएगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से लेकर पंजाब तक सामान्य रहेगा तापमान, जानें अन्य राज्यों से जुड़ा वेदर अपडेट
भारतीय मूल की एक्ट्रेस ने किया समर्थन
जानकारी के अनुसार अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के हॉलीवुड एक्ट्रेस पूर्णा जगन्नाथन ने कमला हैरिस का समर्थन किया है। बता दें कि पूर्णा जगन्नाथन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत अमेरिका में की थी। वह लॉ एंड ऑर्डर और द नाइट ऑफ जैसे टीवी सीरीज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह हिंदी में डेल्ही बेली और नेवर हैव आई एर में नलिनी विश्वकुमार की भूमिका भी निभा चुकी हैं।
