दिल्ली से लेकर पंजाब तक सामान्य रहेगा तापमान, जानें अन्य राज्यों से जुड़ा वेदर अपडेट

दिल्ली में सुबह के समय धुंध और स्मॉग की चादर देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानी 05 नवंबर को राज्य में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री तक रह सकता है।
weather today
कॉन्सेप्ट फोटो (सौजन्य- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Weather Forecast: नवंबर की शुरूआत हो चुकी है लेकिन मौसम बहुत ही धीमी गति से बदल रहा है। दीवाली के बाद भी लोगों को ज्यादा ठंड देखने को नहीं मिली है। अभी भी ज्यादातर घरों में पंखे चालू रहते हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी ज्यादा सर्दी देखने को नहीं मिली है। सुबह के समय तेज धूप गर्मी का अहसास कराती रहती है। वहीं, रात के समय मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलता है।

दिल्ली में कैसा रहेगा तापमान

राजधानी दिल्ली में सुबह के समय धुंध और स्मॉग की चादर देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानी 05 नवंबर को राज्य में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच में रहने का अनुमान है।  हालांकि 7 नवंबर को कोहरा और स्मॉग रहने के आसार हैं। वहीं आने वाले दिनों में  तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिल सकता है। पंजाब और हरियाणा में हल्की ठंड की शुरुआत 15 नवंबर के बाद देखी जा सकती है। वहीं, बिहार, झारखंड, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी 15 के बाद सर्दी दस्तक दे सकती है।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड में कैसा रहेगा आज मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में भी राज्य में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। वहीं, अल्मोड़ा में तेज धूप के साथ बादल भी छाए रह सकते हैं।  मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में इस हफ्ते सर्दी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल अंडमान निकोबार आइलैंड में बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से राज्य में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा 8 नवंबर से लेकर 10 नवंबर के बीच में केरल व माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश के लिए चेतावनी जारी की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com