Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गाजा में रुकेगा युद्ध, बाइडेन ने किया ऐलान

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Mar 11, 2024 | 09:59 AM

AP/PTI Photo: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने रमजान (Ramadan) के अवसर पर दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय को बधाई देते हुए रविवार को दोहराया कि अमेरिका बंधकों की रिहाई संबंधी समझौते के तहत कम से कम छह सप्ताह के तत्काल युद्धविराम के लिए अनवरत काम करना जारी रखेगा। बाइडन ने कहा कि अमेरिका बंधकों की रिहाई संबंधी समझौते के तहत कम से कम छह सप्ताह के लिए तत्काल युद्धविराम करने के लिए अनवरत काम करना जारी रखेगा। हम स्थिरता, सुरक्षा और शांति के दीर्घकालिक भविष्य की दिशा में कार्य जारी रखेंगे।

इसमें यह सुनिश्चित करने के लिए द्विराष्ट्र समाधान शामिल है कि फलस्तीन और इजराइल के लोगों को समान स्वतंत्रता, सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि मिले। स्थायी शांति की ओर यही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका गाजा में जमीन, हवाई मार्ग और समुद्र के माध्यम से अधिक मानवीय सहायता मुहैया कराने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करना जारी रखेगा। उन्होंने मुसलमान समुदाय को रमजान की बधाई देते हुए कहा कि यह पवित्र महीना चिंतन और पुन: आरंभ का समय है। इस वर्ष यह महीना अत्यंत पीड़ादायक समय में आया है। 

गाजा में युद्ध ने फलस्तीनी लोगों को भयानक पीड़ा पहुंचाई है। इस युद्ध में 30,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से अधिकतर आम नागरिक हैं। इनमें हजारों बच्चे भी शामिल हैं। कुछ अमेरिकी मुसलमानों के परिवार के सदस्य हैं, जो आज अपने प्रियजन के जाने के शोक में डूबे हैं। अमेरिकी नेता ने सात अक्टूबर के हमले के बाद हमास के खिलाफ कार्रवाई के इजराइल के अधिकार के प्रति समर्थन जताया है लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि नेतन्याहू को इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप निर्दोष लोगों की मौत की घटनाओं पर और ध्यान देना चाहिए।

बाइडन कई महीनों से कहते आए हैं कि इजराइल गाजा में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत होने के कारण अंतरराष्ट्रीय सहयोग खो सकता है और अमेरिकी समाचार चैनल एमएसएनबीसी के जोनाथन केपहर्ट के साथ हालिया साक्षात्कार में की गई उनकी ताजा टिप्पणी दोनों नेताओं के बीच तनावपूर्ण होते संबंधों की ओर इशारा करती है। बाइडन ने शनिवार को साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें लगता है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में हमास के खिलाफ अपने युद्ध के तरीके से इजराइल की मदद करने के बजाय उसे नुकसान” पहुंचा रहे हैं। (एजेंसी)

Us president joe biden announced america will try for six week ceasefire in gaza

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2024 | 09:59 AM

Topics:  

  • ceasefire in Gaza
  • Israel
  • Joe Biden

सम्बंधित ख़बरें

1

ईरान में फिर मंडरा रहा खतरा! अमेरिका-इजरायल ने कर ली तैयारी, क्या फिर दहलेगा मिडिल ईस्ट?

2

चीन ने चला ऐसा दांव कि हिल गए डोनाल्ड ट्रंप, अब जल्द करेंगे शी जिनपिंग से मुलाकात

3

शांति प्रस्ताव से पहले इजरायल ने गाजा को दहलाया, दागे पांच रॉकेट; मचा हड़कंप

4

इजरायल ने बीच समुद्र में रोकी गाजा जा रही कई नावें, हमास से जुड़े PAK के पूर्व सांसद को भी पकड़ा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.