Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले दी चेतावनी…फिर दागी गोलियां, अमेरिका ने रिलीज किया ईरानी जहाज पर कब्जे का VIDEO, मचा हड़कंप

US-Iran War: पेंटागन ने ईरानी जहाज 'M/V तौस्का' को कब्जे में लेने का वीडियो जारी किया है। USS Spruance ने चेतावनी के बाद जहाज के इंजन रूम को निशाना बनाया और मरीन कमांडोज ने नियंत्रण लिया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 20, 2026 | 10:34 AM

अमेरिका ने ईरानी जहाज पर कब्जे का वीडियो रिलीज किया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

US Releases Video of Iranian Ship Capture: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक ईरानी कार्गो जहाज को अमेरिकी नौसेना ने रोककर कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सैन्य तनाव तेजी से बढ़ गया है और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आक्रामक कार्रवाई के आरोप लगाए हैं।

इसी बीच, अमेरिकी युद्ध विभाग (पेंटागन) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई का वीडियो जारी किया है। बयान के अनुसार, 19 अप्रैल को अमेरिकी नौसेना ने अरब सागर में एक ईरानी झंडे वाले कार्गो जहाज “M/V तौस्का” को रोका, जो ईरान के बंदर अब्बास की ओर बढ़ रहा था। यह जहाज अमेरिकी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS Spruance की निगरानी में था।

कई बार चेतावनी के बाद भी नहीं रूका ईरानी जहाज

अमेरिकी पक्ष का दावा है कि जहाज को कई बार चेतावनी दी गई कि वह कथित नाकाबंदी का उल्लंघन कर रहा है। लगभग छह घंटे तक लगातार चेतावनी देने के बावजूद जब जहाज ने रुकने से इनकार किया, तो अमेरिकी बलों ने कार्रवाई की। 

सम्बंधित ख़बरें

ईरान युद्ध की आग के बीच किम जोंग का ‘महा-विनाशक’ दांव, लगातार दूसरे दिन दागी क्लस्टर मिसाइल, US की नींद हराम

शांति वार्ता के लिए तैयार हुआ ईरान! US मीडिया का दावा जल्द होगी इस्लामाबाद में मीटिंग, तेहरान ने किया इनकार

कार्गो शिप पर अमेरिकी कब्जे से होर्मुज में उबाल! Iran ने ट्रंप को दी सीधी धमकी, बोले- जल्द लेंगे बदला

शांति वार्ता से पहले भड़की आग! US नेवी ने ईरानी जहाज पर गोलीबारी कर किया कब्जा, ट्रंप बोले- सबक सिखाएंगे

जहाज के इंजन रूम को बनाया निशाना

रिपोर्ट के अनुसार, डिस्ट्रॉयर ने अपने 5-इंच MK-45 गन से फायरिंग कर जहाज के इंजन रूम को निशाना बनाया, जिससे उसकी गति और संचालन क्षमता समाप्त हो गई। इसके बाद 31वीं मरीन एक्सपीडिशनरी यूनिट के सैनिक जहाज पर चढ़े और उसे अपने नियंत्रण में ले लिया।

U.S. forces operating in the Arabian Sea enforced naval blockade measures against an Iranian-flagged cargo vessel attempting to sail toward an Iranian port, April 19. Guided-missile destroyer USS Spruance (DDG 111) intercepted M/V Touska as it transited the north Arabian Sea at… https://t.co/iyzOQd93C3 pic.twitter.com/HwU4XS48Oq — DOW Rapid Response (@DOWResponse) April 19, 2026

अमेरिकी बयान में कहा गया कि यह कार्रवाई “सोच-समझकर, पेशेवर और अनुपातिक” थी। साथ ही यह भी दावा किया गया कि नाकाबंदी शुरू होने के बाद अब तक 25 वाणिज्यिक जहाजों को या तो वापस लौटने या ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने से रोका गया है।

ईरान ने जवाब में किया ड्रोन हमला

इस कार्रवाई के तुरंत बाद ईरान ने पलटवार किया और दावा किया कि उसने अमेरिकी सैन्य जहाजों पर ड्रोन हमले किए हैं। ईरानी पक्ष का कहना है कि अमेरिका ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए “समुद्री डकैती” की है और यह सीधी आक्रामकता है।

यह भी पढ़ें- ईरान युद्ध की आग के बीच किम जोंग का ‘महा-विनाशक’ दांव, लगातार दूसरे दिन दागी क्लस्टर मिसाइल, US की नींद हराम

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है और कई विशेषज्ञों का मानना है कि इससे पहले से कमजोर चल रही कूटनीतिक कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। होर्मुज क्षेत्र, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का महत्वपूर्ण मार्ग है, वहां स्थिति अब बेहद अस्थिर मानी जा रही है।

Us pentagon releases video iranian ship mv touska capture uss spruance action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 10:34 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • IRGC
  • Pentagon Report
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.