Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप के साथ किसने की पॉलिटिक्स? नोबेल पुरस्कार पर अमेरिका के बयान से मची हलचल, शुरु हुआ नया विवाद

White House on Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर व्हाइट हाउस ने नाराजगी जताई, समिति पर राजनीति को शांति से ऊपर रखने का आरोप लगाया।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Oct 10, 2025 | 06:30 PM

डोनाल्ड ट्रंप, मारिया कोरिना मचाडो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वेनेजुएला की आयरन लेडी कही जाने वाली विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा। इसी बीच, इसे लेकर अमेरिका की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। व्हाइट हाउस ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए नोबेल समिति पर राजनीति को शांति से ऊपर रखने का आरोप लगाया है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता समिति के प्रमुख स्टीवन चुइंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “नोबेल समिति ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उनके लिए शांति से अधिक राजनीति मायने रखती है।” इस बयान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल पाने की महत्वाकांक्षा को मिले झटके की प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

ट्रंप के साथ हुई राजनीति: चुइंग

चुइंग ने यह भी कहा कि समिति ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वैश्विक शांति कायम करने की कोशिशों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा, “इसके बावजूद, ट्रंप शांति की राह पर काम करते रहेंगे। वह युद्ध समाप्त कर रहे हैं, लोगों की जान बचा रहे हैं। वह एक मानवीय संवेदनाओं से भरपूर नेता हैं।”

President Trump will continue making peace deals, ending wars, and saving lives. He has the heart of a humanitarian, and there will never be anyone like him who can move mountains with the sheer force of his will. The Nobel Committee proved they place politics over peace. https://t.co/dwCEWjE0GE — Steven Cheung (@StevenCheung47) October 10, 2025

वहीं, नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने यह पुरस्कार मचाडो को वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और अपने जीवन को खतरे में डालकर संघर्ष करने के लिए दिया है। समिति ने अपने बयान में कहा, “मारिया कोरिना मचाडो का साहस और प्रतिबद्धता लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

ट्रंप के सपने को बड़ा झटका

मचाडो का नोबेल पुरस्कार जीतना ट्रंप के इस सम्मान को पाने की उम्मीदों को बड़ा झटका माना जा रहा है। वे लंबे समय से यह दावा करते रहे हैं कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान और उसके बाद भी कई वैश्विक संघर्षों को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन समिति ने उनके किसी भी दावे को न मानते हुए मचाडो को चुना है।

यह भी पढ़ें: जानिए कौन है मरिया मचाडो? जिसने तोड़ा ट्रंप का नोबेल जीतने का सपना, हमला करने की तैयारी में अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल न मिलने से उनके समर्थक गुस्से में हैं। उनका कहना है कि ट्रंप ने इज़राइल, रूस, अज़रबैजान, पाकिस्तान, थाईलैंड, आर्मेनिया और कंबोडिया जैसे देशों के बीच तनाव कम करने और युद्ध रोकने में मदद की है। उन्होंने दावा किया है कि ट्रंप ने इतिहास में केवल नौ महीनों में आठ युद्धों को रुकवाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे वे नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे मजबूत दावेदार बन जाते हैं।

Us nobel prize comments on trump trigger new political controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2025 | 06:30 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Nobel Prize
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

ट्रंप चूके, लेकिन इन अमेरिकी राष्ट्रपतियों कों मिल चुका है नोबेल, एक को तो मानते हैं जानी दुश्मन

2

कहां चूक गए डोनाल्ड ट्रंप? गाजा युद्ध रुकवाने के बाद भी क्यों नहीं मिला नोबेल, जानिए 5 कारण

3

जानिए कौन है मरिया मचाडो? जिसने तोड़ा ट्रंप का नोबेल जीतने का सपना, हमला करने की तैयारी में अमेरिका

4

पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची? भारत काबुल में फिर खोलेगा दूतावास, अफगान विदेश मंत्री ने दिया बड़ा भरोसा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.