Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिकी नौसेना का विमान नार्वे में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की मौत

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Mar 19, 2022 | 01:37 PM

Representative Picture

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: नॉर्वे (Norway) में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के युद्ध अभ्यास के दौरान एक विमान दुर्घटना में चार अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गयी। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने शनिवार को यह जानकारी दी। जोनास स्टोर ने ट्वीट कर कहा कि शुक्रवार की रात हुई इस दुर्घटना में अमेरिका के चार सैनिकों की मौत हो गयी। 

उन्होंने ट्वीट किया, “ अमेरिका के यह सैनिक नाटो के एक संयुक्त युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहे थे। हम मारे गए सैनिकों के परिवारों और साथियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।“ नार्वे की सेना के मुताबिक दुर्घटना का शिकार हुआ विमान अमेरिकी नौसेना का वी-22बी ऑस्प्रे विमान था। नार्वे की सेना की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक विमान में चालक दल के कुल चार लोग सवार थे और यह नार्डलैंड काउंटी में एक प्रशिक्षण अभियान में हिस्सा ले रहा था। 

We can confirm an incident has occurred involving a Marine Corps MV-22B Osprey aircraft. The aircraft was conducting training in Norway as part of Exercise COLD RESPONSE 22 at the time of the incident. — U.S. Marines (@USMC) March 18, 2022

इससे पहले मरीन कोर ने ट्वीट किया, ‘‘हम मरीन कोर के एमवी-22बी ऑस्प्रे विमान से जुड़ी घटना की पुष्टि कर सकते हैं। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अतिरिक्त विवरण मिलने पर इसकी जानकारी दी जाएगी।”

सम्बंधित ख़बरें

मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिका ने चला ‘AI दांव’, सीक्रेट मिशन में पहली बार ‘Claude’ का इस्तेमाल; बड़ा खुलासा

रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने की आखिरी कोशिश! US की मध्यस्थता में होगा महामंथन, जानें जिनेवा में क्या है प्लान

पैसे दो और माफी पाओ! डोनाल्ड ट्रंप का नया ‘क्षमादान सिस्टम’, हर दिन छूट रहे हैं 6 बड़े क्रिमिनल

कार्गो प्लेन से अमेरिका ने ट्रांसपोर्ट किया न्यूक्लियर रिएक्टर, ट्रंप प्रशासन के इस गुप्त मिशन से दुनिया हैरान

नॉर्वे ने कहा कि यह विमान ‘कोल्ड रिस्पांस’ सैन्य अभियान में भाग ले रहा था। इस अभ्यास के तहत नाटो के सदस्य देशों के सैनिक भीषण ठंड के बीच नॉर्वे की सेना के साथ ‘‘प्रशिक्षण और संचालन” कर रहे थे। नॉर्वे के मुताबिक इस अभ्यास का यूक्रेन युद्ध से कोई संबंध नहीं है और इसकी योजना काफी पहले बना ली गयी थी।

Us navy plane missing exercise was going on in norway

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2022 | 01:37 PM

Topics:  

  • America

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.