अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट और हाउस पर कब्जे की ओर डेमोक्रेट्स

America Election Result: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। डेमोक्रेट्स हाउस और सीनेट पर कब्जे की ओर बढ़ रहे हैं।
Donald Trump Image
डोनाल्ड ट्रंप की फोटो।सोर्स: गूगल
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को शुरुआती नतीजों में बड़ा झटका।

  • डेमोक्रेट्स हाउस और सीनेट में बहुमत हासिल करने की स्थिति में।

  • जॉर्जिया में जॉन ओसॉफ और नॉर्थ कैरोलिना में रॉय कूपर ने दर्ज की जीत।

US Midterm Elections Results 2026: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता का फैसला सामने आने लगा है। मिडटर्म चुनाव के शुरुआती नतीजों में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में बहुमत हासिल करने की स्थिति में है। वहीं, सीनेट पर भी कब्जे की उसकी उम्मीदें बढ़ गई हैं। अगर ऐसा होता है तो राष्ट्रपति ट्रंप के लिए अपने बचे हुए दो साल का कार्यकाल पूरा करना आसान नहीं होगा।

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के तहत प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर मतदान हुआ है। इसके अलावा 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए भी चुनाव कराए गए हैं। डेमोक्रेट्स को प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल करने के लिए तीन अतिरिक्त सीटों की जरूरत है, जबकि सीनेट में नियंत्रण पाने के लिए उन्हें चार सीटों का फायदा हासिल करना होगा।

ट्रंप के लिए यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने पिछले साल महंगाई कम करने और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के वादे के साथ सत्ता में वापसी की थी। हालांकि, बढ़ती महंगाई, आयात पर लगाए गए टैरिफ और मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण बढ़े ईंधन के दामों ने आम अमेरिकियों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। करीब 30 फीसदी के आसपास पहुंच चुकी ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग भी उनके लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

Donald Trump Image
US Elections Results: ट्रंप के गढ़ में डेमोक्रेट की जीत, भारतवंशी पिया डांडिया ने रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

हाउस में हार से ट्रंप के एजेंडे पर लगेगा ब्रेक

अगर रिपब्लिकन प्रतिनिधि सभा में बहुमत गंवा देते हैं तो डेमोक्रेट्स को ट्रंप के विधायी एजेंडे को रोकने का मौका मिल जाएगा। इसके साथ ही वे राष्ट्रपति प्रशासन के फैसलों और कामकाज की व्यापक जांच शुरू कर सकेंगे। वहीं, सीनेट में बहुमत खोने पर ट्रंप के लिए सुप्रीम कोर्ट के जजों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति कराना मुश्किल हो सकता है।

व्हाइट हाउस में नतीजों पर नजर रख रहे ट्रंप

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप चुनावी रात व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में अपने कैबिनेट सहयोगियों और राजनीतिक सलाहकारों के साथ मौजूद हैं। वे लगातार चुनावी नतीजों पर नजर रख रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर उनकी पोस्ट से नाराजगी के संकेत मिले हैं। उन्होंने फॉक्स न्यूज की चुनावी कवरेज पर भी शिकायत की है।

इस बीच व्हाइट हाउस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ट्रंप चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। वे न तो मार्शल लॉ लागू करेंगे और न ही चुनाव अधिकारियों को नतीजे प्रमाणित करने से रोकेंगे।

Donald Trump Image
दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

जॉन ओसॉफ और रॉय कूपर की जीत से डेमोक्रेट्स मजबूत

जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन ओसॉफ ने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक कॉलिन्स को हराकर दूसरी बार जीत दर्ज की है। 39 वर्षीय ओसॉफ 2020 में पहली बार सीनेटर चुने गए थे। इस बार उन्होंने ट्रंप की नीतियों की आलोचना को अपने चुनाव प्रचार का प्रमुख मुद्दा बनाया था।

वहीं, नॉर्थ कैरोलिना में पूर्व डेमोक्रेटिक गवर्नर रॉय कूपर ने खाली सीनेट सीट पर जीत हासिल की है। उन्होंने ट्रंप समर्थित रिपब्लिकन उम्मीदवार माइकल व्हैटली को हराया। इन दोनों जीतों से सीनेट में बहुमत हासिल करने की डेमोक्रेट्स की कोशिशों को मजबूती मिली है।

Donald Trump Image
मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की पार्टी हारी तो क्या जाएगी राष्ट्रपति की कुर्सी? भारतीय मूल के वोटर्स क्यों हैं अहम