Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैं टैरिफ तभी कम करूंगा जब… ट्रंप की नई चाल, जापान के बहाने दुनिया को दी धमकी

Trump Tariff Threat: अमेरिका और जापान ने 550 अरब डॉलर की ऐतिहासिक ट्रेड डील साइन की। ट्रंप ने खुशी जताते हुए कहा कि टैरिफ में राहत केवल उन्हीं देशों को मिलेगी जो अमेरिका से डील करेंगे।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jul 23, 2025 | 08:54 PM

डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Trump Tariff Threat: अमेरिका और जापान के बीच अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड  डील साइन हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे लेकर खुशी जाहिर की है। साथ ही ट्रंप ने जापान के साथ हुए डील के बहाने दुनिया के सभी देशों को धमकी दी है। उन्हें कहा कि वो टैरिफ तभी कम करेगें जब देश उनके साथ डील पर साइन करेंगे।

ट्रंप ने बुधवार को जापान के साथ हुए समझौते की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें कुल 550 अरब डॉलर का निवेश शामिल है। उन्होंने इस डील को ऐतिहासिक करार देते हुए खुशी जताई कि जापान पहली बार अमेरिका के लिए अपने बाजार खोल रहा है।

देशों को खोलने होंगे बाजार: ट्रंप 

सम्बंधित ख़बरें

Nobel Peace Prize के लिए बेकरार ट्रंप, बोले ‘मैंने रुकवाया भारत-पाक परमाणु युद्ध’

Pope Leo का ट्रंप पर निशाना: ‘राजनीतिक लक्ष्यों के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल गलत’

चीन में नागरिकों वकीलों, छात्रों और मजदूरों की आवाज खामोश कर रही जिनपिंग सरकार

तेहरान की सड़कों पर लाशें! खामनेई ने प्रदर्शनकारियों पर चलवाईं गोलियां, 200 लोगों की मौत के बाद बिगड़े हालात

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर जापान का उदाहरण देते हुए उन देशों को चेतावनी दी, जिनके साथ अमेरिका का अब तक व्यापार समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “मैं टैरिफ तभी हटाऊंगा जब कोई देश अपने बाजार को खोलने के लिए तैयार होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो और भी ज्यादा टैरिफ लगाए जाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “जापान ने पहली बार अमेरिका के लिए अपने बाजार खोले हैं, जिससे हमारे व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी। टैरिफ एक बहुत बड़ी ताकत है। इसके बिना अन्य देशों को अपने बाजार खोलने के लिए तैयार करना लगभग नामुमकिन है।”

हमेशा के लिए रियायत देने को तैयार

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि वे बड़े देशों को अमेरिका के लिए अपने बाजार खोलने के लिए मना सकें, तो वे हमेशा टैरिफ में रियायत देने को तैयार रहेंगे। उन्होंने टैरिफ को अमेरिका की एक “ताकत” बताया और कहा कि इनके बिना अन्य देशों को अपने बाजार खोलने के लिए राजी करना बेहद मुश्किल है। 

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका-जापान व्यापार समझौते से लाखों नौकरियों का सृजन होगा, जो पहले कभी नहीं हुआ। उनके मुताबिक, इस समझौते से होने वाला लगभग 90 फीसदी लाभ अमेरिका को मिलेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि जापान 15 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने पर भी सहमत हो गया है।

ये भी पढ़ें: भाड़ में जाओ इंडियंस… ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र हुआ नस्लीय हमला- VIDEO

भारत के साथ बातचीत जारी

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। बातचीत के सिलसिले में अमेरिका गया भारतीय प्रतिनिधिमंडल वापस लौट चुका है। अब अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल अगस्त के दूसरे सप्ताह में भारत आएगा। 

Us japan trade deal trump trump says tariffs depend on trade agreement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2025 | 08:27 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Tariff War
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.