एक भी जहाज पर हमला हुआ तो… ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, खतरे में तेहरान के पुल और पावर प्लांट
US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर हमले के बदले अमेरिका तेहरान के पुलों और पावर प्लांटों को तबाह कर देगा।
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
US Iran War Trump Threat: मध्य पूर्व में जारी भीषण तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को विनाशकारी परिणाम भुगतने की सीधी और सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि यदि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में किसी भी जहाज को निशाना बनाया तो अमेरिका इसके जवाब में ईरान की राजधानी तेहरान के पास स्थित पुलों और बिजली घरों को बमबारी कर पूरी तरह नष्ट कर देगा।
हर हमले का होगा करारा जवाब
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पोस्ट पर कड़े लहजे में कहा कि अब से यदि ईरान ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज‘ में किसी भी जहाज पर हमला करता है, चाहे वह हमला मिसाइल, रॉकेट या ड्रोन के जरिए ही क्यों न हो, अमेरिका हर एक हमले के बदले ईरान के एक महत्वपूर्ण पुल या पावर प्लांट को जमींदोज करेगा।
ट्रंप ने चेतावनी दी कि इन लक्ष्यों में राजधानी तेहरान के भीतर या उसके आसपास स्थित बुनियादी ढांचे भी शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मिडिल ईस्ट में बड़ा खेल! सऊदी अरब को परमाणु शक्ति बनाने की तैयारी में ट्रंप, ईरान-इजरायल की बढ़ी टेंशन
Explainer: पहाड़ की छाती चीरकर बना ईरान का परमाणु बेस, क्या अमेरिकी बस्टर बमों में है इसे तबाह करने का दम?
Explainer: क्या हूतियों की नई धमकी से मच जाएगा वैश्विक तेल संकट? समझिए लाल सागर का पूरा खेल
रूस पर यूक्रेन का ताबड़तोड़ ड्रोन हमला, चौथी बार टारगेट हुई रूसी कंपनी; क्रीमिया के कई शहर अंधेरे में डूबे
लगातार जारी है अमेरिकी बमबारी
राष्ट्रपति ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमलों का 11वां दौर पूरा किया है। इन हमलों के दौरान ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने भी तेहरान के ऊपर जवाबी गोलाबारी की।
गौरतलब है कि ईरान द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों के कारण दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए जीवन रेखा माने जाने वाला ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का रास्ता लगभग बंद हो चुका है। राजनयिक प्रयासों की विफलता के बाद अब दोनों पक्ष अपने रुख पर अड़ गए हैं।
ईरान को उबरने में लगेंगे 20 साल
ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया है कि अमेरिका अभी ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को रोकने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमलों ने ईरान को इतना नुकसान पहुंचाया है कि उसे फिर से खड़ा होने और पुनर्निर्माण करने में कम से कम 20 से 25 साल का वक्त लगेगा।
यह भी पढ़ें:- मिडिल ईस्ट में बड़ा खेल! सऊदी अरब को परमाणु शक्ति बनाने की तैयारी में ट्रंप, ईरान-इजरायल की बढ़ी टेंशन
क्षेत्र में फैलती युद्ध की आग
वर्तमान स्थिति केवल अमेरिका और ईरान तक सीमित नहीं रही है। हाल ही में ईरान ने इजरायल के करीब स्थित जॉर्डन के एक शहर पर मिसाइल हमला किया था, जिसके बाद बहरीन और सऊदी अरब में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में अस्थिरता के बीच ट्रंप का यह ताजा बयान संघर्ष के और अधिक फैलने की आशंका को बढ़ा रहा है।
